Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आप भी है Wardrobe से आने वाली बदबू से परेशान तो इन Tips का करें इस्तेमाल

January 9, 2023

अगर आप भी है Wardrobe से आने वाली बदबू से परेशान तो इन Tips का करें इस्तेमाल

अलमारी में रखे कपड़ों से अक्सर बदबू आने लगती है। कई बार टी इन कपड़ों पर सफ़ेद डेग भी आ जाते है। इन बदबू और दाग का कारण सीलन हो सकती है। अगर आपने कपडे किसी ऐसी ज़गह पर रखे है यहां सीलन या नमी बनी रहती है तो कपड़ो के ख़राब होने का भी डर रहता है। आइए जानते है इस प्रॉब्लम से बचने के कुछ टिप्स के बारे में:

– जिस अलमारी में आपको कपड़े रखने हैं उसे पहले सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। उसके बाद कपूर के पानी से दराज को साफ करें, इसे पूरी तरह सूख जाने दें। सूख जाने के बाद ही कपड़े रखें।

– कीमती और महंगे कपड़ों को प्लास्ट के पैकेट में या फिर मोटे पेपर में लपेटकर रखें। इसके अलावा बाजार में बिकने वाले वैक्स पेपर भी काफी उपयोगी होते हैं। इससे कपड़े सीधे अलमारी के संपर्क में नहीं आते हैं और खराब नहीं होते।

– अगर आपको लग रहा है कि कुछ कपड़ों में सीलन आ गई है तो सबसे पहले इन कपड़ों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। उसके बाद प्लास्ट के बैग में लपेटकर अंदर रखें।

– सप्ताह में एक बार अलमारी को खोलकर कुछ देर के लिए छोड़ दिया करें। इससे हवा अंदर दराजों में जा सकेगी. जिससे सीलन नहीं होगी।

– अगर आपको लग रहा है कि कपड़ों से बदबू आ रही है तो नेप्थ्लीन की गोलियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें