Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

करवाने जा रही हैं Nose Piercing तो ध्यान में रखें ये कुछ बातें, वरना हो सकती है मुसीबत

January 12, 2023

करवाने जा रही हैं Nose Piercing तो ध्यान में रखें ये कुछ बातें, वरना हो सकती है मुसीबत

आज कल महिलाएं में नाक छिदवाना बहुत पसंद कर रही हैं। बता दें के नाक छिदवाना सोलह श्रृंगार में से एक है जो के हर महिला करवाती है। लेकिन आज कल के समय में ये एक ट्रेंड बदल चूका है। नाक छिदवाने से स्त्री की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। पहले नाक छिदवाने का चलन कम हो गया था लेकिन आजकल इसका प्रचलन बहुत ही तेजी से चल रहा है। बता दें के आज कल तो सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी नाकछिदवाना पसंद कर रहे हैं। ये उन्हें बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देते हैं। ऐसे में अगर आप भी नाक छिदवाने के बारे में सोच रही हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। नहीं तो हमे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नाक छिदवाने से पहले –
1. नाक छिदवाते समय ध्यान रखे की जिस दिन नाक छिदवाना है उससे कुछ दिन पहले ही उस जगह को नरम करने लग जाये। नहीं तो दर्द की अनुभूति हो सकती है।

2. जो नोज रिंग पहननी है उसका चयन पहल कर ले। यानि की जिस भी मेटल की पहननी हो उसके बारे में पहले से चयन कर ले।

3. नाक छिदवाते समय ध्यान रखे की सर्दियों के दौरान नाक नहीं छिदवाये, क्योकि सर्दियों में त्वचा पहले से रूखी सुखी सी रहती है जिसकी वजह से नाक छिदवाते समय कठिनाई हो सकती है।

4. एक बार नाक छिदवाली हो तो उसे बार बार नहीं छेड़े और न ही निकाले। इसकी वजह से भी परेशानी हो सकती है।

5. नाक उसी से छिदवाये जो इस काम में प्रशिक्षित हो नहीं तो हमे परेशानी हो सकती है।

नाक छिदवाने के बाद-
1. नाक छिदा ले तो इसकी देखभाल पुरे 3 महीने तक करे। वरना सूजन जल्दी आ जाएगी।

2. नाक छिदवाने के बाद हल्दी में घी डालकर हलका सा गर्म कर नाक पर लगाने से राहत का अहसास मिलता है।

3. नाक छिदवा लेने के बाद थोड़ी सी चीनी खा ले। क्योकि इससे सक्रंमण नहीं होता है।

4. इसकी नियमित तौर पर सफाई करे।क्योकि सफाई करने से भी संक्रमण नहीं हो पाता है।

5. इससे होने वाले दर्द से घबराये नहीं बल्कि इसको सहने की क्षमता रखे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें