Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में Honeymoon Trip कर रहे हैं प्लान, तो ये है बेस्ट जगह

January 24, 2023

सर्दियों में Honeymoon Trip कर रहे हैं प्लान, तो ये है बेस्ट जगह

शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बहुत से जाेड़े हैं, जो हनीमून पर जाने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। ताे आज हम सर्दियों में हनीमून ट्रिप के लिए कुछ खास जगहाें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका ट्रिप और भी मजेदार हो जाएगा, ताे चालिए जानते हैं इनके बारे में-

-चंबा : उत्तराखंड के मसूरी से मात्र 13 घंटे की दूरी पर बसा है चंबा। चंबा की सीढ़ीनुमा सड़कें और ऊंचे-ऊंचे वृक्षों से लदी घुमावदार घाटियां, झुरमुटों में छुपे छोटे-छोटे घर आपके मन को मोह लेंगे। आपको यदि सर्दियों और बर्फ का आनंद लेना हैं तो यहां जाएं। जाे आपके हनीमून को बेस्ट बना देंगे।

– ऊटी : तमिलनाडु का विश्‍व प्रसिद्ध शहर ऊटी हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां दूर-दूर तक फैली हरियाली, चाय के बागान, तरह-तरह की वनस्पतियां आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

– उदयपुर : यदि आपको ज्यादा ठंड पसंद नहीं है तो आप उदयपुर जा सकते हैं। उदयपुर में भी आप कभी भी जा सकते हैं। यहां आप झीलों का मजा ले सकते हैं। यहां की हवेलियों और महलों की भव्यता को देखकर दुनिया भर के पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

– लक्षद्वीप : 32 किलोमीटर लंबी भूमि 36 से अधिक छोट-छोटे टापूनुमा द्वीपों में बंटी हुई है, जिसे लक्ष्यद्वीप कहा जाता है। यह दुनिया के सर्वाधिक विहंगम उष्‍ण कटिबंधी द्वीपों में से एक है। यहां सुंदर सकरे और लंबे लैगून है।

– गोवा : समुद्र के किनारे बसा गोवा बहुत ही रोमांटिक जगह है। हनीमून मनाने वालों को भी खूब आकर्षित करता है। रोमांटिक स्थलों में यह सबसे टॉप पर माना जाता है। यदि आप एकांत चाहते हैं तो आपको साऊथ गोवा में जाना चाहिए।

– पचमढ़ी : इसे भारतीय राज्य मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह भी टॉप पर है। सतपुड़ा पहाड़ों की कई श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां की विशेषता है कि आप यहां वर्ष भर किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यहां बसे घने जंगल, मदमाते कई जलप्रपात और पवित्र निर्मल तालाब हैं। यहां गौर, तेंदुआ, भालू, भैंसा तथा अन्य जंगली जानवर सहज ही देखने को मिल जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें