Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Curly Hairs से हैं परेशान तो जानिए इन्हें Straight करने के कुछ घरेलू नुस्खे

February 11, 2023

Curly Hairs से हैं परेशान तो जानिए इन्हें Straight करने के कुछ घरेलू नुस्खे

अक्सर घुंघराले बाल वाली लड़कियां अपने बालों को लेकर परेशान रहती हैं। क्योंकि घुंघराले बालों से किसी भी तरह का हेयरस्टाइल बनाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी कारण वे अपने बालों को स्ट्रेट करवाना ज्यादा पसन्द करती है। आजकल स्ट्रेट बाल करवाने का बहुत ट्रेंड चल रहा है। स्ट्रेट बालों को हम हर तरह के हेयरस्टाइल में बदल सकते हैं जिससे हम बहुत खूबसूरत दीखते हैं। ऐसे में अक्सर लड़कियां पार्लर जाकर अपने बालों को स्ट्रेट करवाती है। बालों को स्ट्रेट करवाने के लिए तरह-तरह की मशीनों का उपयोग किया जाता है जो हमारे बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं के घर में भी आप कुछ चीजों की मदद से अपने बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं, जिससे आपके बाल और भी ज्यादा खूबसूरत हो सकते है। इसी बीच चलिए जानिए इन्हीं कुछ चीजों के बारे में-

जैतून का तेल: जैतून के तेल के इस्तेमाल से बालों को सीधा किया जा सकता है। ऐसे में आप जैतून के तेल से बालों की जड़ों की मालिश करें। इसके बाद अपने बालों को ठंडे और साफ पानी से माइल्ड शैंपू के माध्यम से धोएं। ऐसा करने से सीधे हो सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी: बालों को स्ट्रेट करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में अंडे का सफेद भाग मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच चावल का आटा डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को अपने बालों में ऊपर से नीचे की तरफ लगाएं। उसके बाद बड़े वाले कंधे से बालों की कंघी करें और 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें और फिर इसे धो लें। धोने के बाद इस पर दूध का स्प्रे करें। 15 मिनट के बाद फिर से धो लें।

अंडा: अंडे के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है। ऐसे में बता दें कि आप अपने बालों पर अंडा लगाकर कंघी करें। तकरीबन 1 घंटे बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से बाल लंबे और घने नजर आएंगे।

लेमन जूस और कोकोनट मिल्क: लेमन जूस और कोकोनट मिल्क को अच्छी तरह से मिक्स कर 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। उसके बाद इसे बालों पर मास्क की तरह लगाकर 20 से 25 मिनट तक रहने दें। फिर शैंपू से धो लें।

अरंडी का तेल: अरंडी के तेल के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है। ऐसे में आप एक स्प्रे बोतल में अरंडी का तेल और पानी को मिलाएं और बने मिश्रण को बालों पर स्प्रे करें।

केला और पपीता: केला और पपीता का मिश्रण आपके बालों को नरिश और कंडीशन करता है। केला में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से भी बालों को सीधा किया जा सकता है। ऐसे में आप जड़ों में एलोवेरा जेल को लगाएं। और बने मिश्रण को थोड़े देर लगा छोड़ दें। अब अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

दूध और शहद: दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। वहीं शहद बालों में नमी को लॉक करता है, जिससे फ्रिजी बालों की समस्या कम होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें