Site icon Dainik Savera Times

बढ़े हुए यूरिक एसिड से है परेशान, तो पान को डाइट में जरूर करें शामिल

 

नई दिल्ली: भारत में पान खाने के शौकीन आपको गली-गली मिल जाएंगे। क्योंकि भारत में पान खाना सदियों पुरानी परंपरा है। देश भर में बड़ी संख्या में लोग पान खाना पसंद करते हैं। शायद यही कारण है कि आपको पान की अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी। ये न केवल खाने में स्वादिष्ट होतीं है। इसमें कई तरह के टैनिन, प्रोपेन, एल्केलॉयड और फिनाइल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ढेरों लाभ पहुंचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पान खाने से होने वाले फायदे:

1. यूरिक एसिड:
शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड खतरनाक माना जाता है. लेकिन शायद ही आप ये जानते हों कि पान के पत्ते शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं।

2. सर्दी:
पान के पत्ते की तसीर गर्म होती है, शायद यही कारण ही कि सर्दी में पान खाने की सलाह दी जाती है। पान के पत्तों के सेवन से सर्दी की समस्या में राहत मिल सकती है।

3.पाचन:
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आप पान का सेवन कर सकते हैं. नियमित पान के पत्ते चबाने से कब्ज एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

4.मसूड़ों:
मसूड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है पान का सेवन,पान के पत्तों को नियमित चबाने से मसूड़ों में सूजन या गांठ जैसी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

Exit mobile version