Dainik Savera Times

कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का है मन, तो घर पर बनायें Hariyali Kebab, ये रही recipe

अगर आप हैल्थ और टेस्ट का कॉम्बिनेशन बनाकर नई रैसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो हरियाली कबाब की ये रैसिपी ट्राई करना ना भूलें। ये आसान और टेस्टी रैसिपी है, जिसे आप अपनी फैमिली और मेहमानों को खिला सकते हैं।

सामग्री:

’250 ग्राम पालक ब्लांच किया
’1/4 कप चने की दाल 1/2 घंटा
पानी में भिगोई हुई
’1/4 छोटा चम्मच गरममसाला
’1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
’100 ग्राम पनीर चूरा किया
’20 किशिमश
’1/4 छोटा चम्मच कालीमिर्च चूर्ण
’2 छोटे चम्मच धनियापत्ती कटी
’कबाब सेंकने के लिए पर्याप्त
रिफाइंड ऑयल
’नमक स्वादानुसार।

विधि:

# चने की दाल को 1/4 कप पानी और 1/4 छोटा चम्मच नमक डाल कर प्रैशरकुकर में गलने तक पकाएं। पानी सुखा दें।

# दाल को ठंडा कर के मैशर से मैश करें। ब्लांच किए पालक से पानी अच्छी तरह निकाल कर पालक को पीस लें।

# इस में मैश की दाल, गरममसाला, 1/4 छोटा चम्मच नमक और चावल का आटा अच्छी तरह मिक्स करें।

# पनीर में काली मिर्च चूर्ण, किशिमश, धनियापत्ती और चुटकीभर नमक मिलाएं। अब पालक का थोड़ा- थोड़ा मिश्रण लें।

# बीच में पनीर वाली भरावन भर कर बंद कर दें। जब सारे कबाब तैयार हो जाएं तो नॉनिस्टक तवे पर तेल डाल कर उलटपलट कर लाल होने तक सेंक लें।

# स्वादिष्ठ कबाब तैयार है।

Exit mobile version