Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दांतो रखना है सुंदर और साफ तो अपनाएं ये खास टिप्स

February 13, 2023

दांतो रखना है सुंदर और साफ तो अपनाएं ये खास टिप्स

गलत खान पान के कारण आज कल हमारे दांत जल्दी खराब हो जाते हैं। जिसके कारण हमारे चहेरे की रौनक से लेकर लोगो पर अच्छा प्रभाव डालने में यह बहुत असरकारक होते है। ऐसे में आज हम आपको आपके दांतों को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से सुन्दर और साफ़ बने रहे गे।

1. नींबू के रस में नमक और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर ब्रश की सहायता से दांतों पर लगाए और हलके हाथो से हिलाये। इससे दांत चमक जायेगे।

2. दातो का पीला पड़ना अब हर किसी की समस्या होती है। इससे छुटकारा पाने में कई पैसे भी खर्च हो जाते है। लेकिन कुछ फायदा नही होता है ऐसे में केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर रगड़ें और बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला करने से दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

3. बेकिंग सोडा दांतों को सफेद बनाने का सबसे आसान तरीका होता है यह दांतों से प्लाक को खत्म करके दांतों की सफेदी और चमक बनाए रखता है।

4. दाँतो का पीलापन ख़त्म करने का एक आसान सा तरीका और भी है। संतरे के छिलके से रोज दांतों की सफाई करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत चमकने लगेंगे।

5. नमक को रोजाना सुबह टूथपेस्ट की तरह दांतों पर लगाने से दांत सफेद होते हैं।

6. तुलसी में भी दांतों को सफेद बनाने का गुण होता है। इसके साथ ही तुलसी पायरिया आदि से भी दांतों की रक्षा करती है। तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बनाकर रोज़ इसका सेवन करने से पायरिया जैसी समस्या ख़त्म हो जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें