Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की ड्रेस को बनाए रखना चाहते हैं नया तो फॉलो करें ये टिप्स

September 16, 2023

शादी की ड्रेस को बनाए रखना चाहते हैं नया तो फॉलो करें ये टिप्स

शादी से पहले वेडिंग ड्रैस को सलैक्ट करते समय हम जितना समय खर्च करते हैं, शायद ही शादी होने के बाद कोई अपने इस खास दिन की यादगार निशानी को संभाल के रख पाता है। अगर आपको अपनी वेडिंग ड्रैस से बहुत लगाव है और उसे हमेशा के लिए सहेज के रखना चाहती हैं तो फैशन एक्सपर्ट के इन सुझावों पर डालें एक नजर-

अपने शादी के जोड़े को ऐसी जगह कभी न रखें जहां नमी रहती हो।

इसे रोशनी से बचाने के लिए मलमल के कपड़े में लपेट कर रखें।

ड्रैस को हैंगर में डालकर अच्छी तरह से अलमारी के अंदर रखें। इस तरह आप कपड़े के लुक को खराब होने से बचा सकते हैं।

किसी फंक्शन में पहनने के तुरंत बाद इसे ड्राई क्लीनिंग के लिए दे दें ताकि उस पर दाग-धब्बे न पड़ें और उसकी रंगत खराब न हो।

सफर के दौरान अपने ड्रैस के डिजाइनर हिस्सों को एसिड-फ्री व रंग न छोड़ने वाले टिश्यू से कवर करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें