Site icon Dainik Savera Times

घर पर आये मेहमानों को करना चाहते हैं खुश तो जरूर Try करे यह चटपटी फलाहारी टिक्की

सामग्री

1. सिंघाड़े का आटा या समा के चावल- 1 कप
2. उबले हुए आलू- 2
3. सेंधा नमक- स्वादानुसार
4. कुटी हुई काली मिर्च
5. बारीक कटी हुई हरी मिर्च
6. हरा धनिया
7. भुना जीरा
8. धनिया पाउडर
9. देसी घी

विधि

1. अगर समा के चावल की टिक्की बना रही हैं तो पहले चावल को कुछ देर के लिए भिगोकर रखें दें और फिर उन्हें दरदरा पीस लें। वहीं अगर सिंघाड़े का आटा इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस स्टेप की कोई जरुरत नहीं।
2. अब आलू उबाल कर मैश कर लें और उसमें चावल का पेस्ट या सिंघाड़े का आटा मिला लें।
3. कुटी हुई काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर को आलू और आटे के पेस्ट में मिला लें।
4. इस सूखे पेस्ट की गोल टिक्कियां बना कर रख लें।
5. अब एक नॉन स्टिक पैन या तवा पर देसी घी डालकर गर्म करें।
6. फिर टिक्कियों को तवे पर रखकर धीमी आंच में सुनहरा होने तक तल लें।
8. अब प्लेट में निकाल कर दही या चटनी के साथ सर्व करें।

Exit mobile version