Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आपके भी बच्चे के निकल रहे हैं दूध के दांत तो इस तरह करें उनकी तकलीफ को कम

April 6, 2023

अगर आपके भी बच्चे के निकल रहे हैं दूध के दांत तो इस तरह करें उनकी तकलीफ को कम

आप सभी जानते ही होंगे के चार से सात महीने के बच्चों के मुंह में दांत आना शुरू हो जाते है। ऐसे में बच्चे बेहद तकलीफ में होते हैं और काफी चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। बच्चों को दांत निकलते समय उनको पेट दर्द, दस्त, कब्ज, बुखार, सुजन आदि की परेशानी रहती है।ऐसे में हर एक मां को उस समय बच्चे को सँभालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग अपने बच्चे को बहुत तरह की दवाइयों का सेवन करवाते हैं जिससे उन्हें किसी तरह की उस समय परेशानी न हो लेकिन फिर भी कुछ खास असर नहीं होता। आपकी जानकारी के लिए बता दें के दांत निकलना बेचेनी और दर्द का कारण बन जाता है। अत्यधिक लार, मामूली बुखार, घबराहट, मुश्किल से सोना, बहुत ज्यादा रोना और हल्के दस्त आदि दांत निकलने के लक्षण है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपकी इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

# शहद: जब छोटे बच्चे के दांत निकलने वाले हों, तो उन्हें शहद चटाएं। इससे दांत जल्द ही निकलते हैं और दांतों के निकलने पर होने वाला दर्द भी ठीक हो जाता हैं।

# अंगूर का रस: बच्चे के दांत निकलते समय उसको दर्द हो रहा हो तो ऐसे में अंगूर का रस पिलाएं। इससे बच्चे को दर्द से राहत मिलेगी और दांत मजबूत निकलेंगे। इसके अलावा उनको अंगूर के रस में शहद मिलाकर पिलाने से भी दांत जल्दी निकल आते हैं।

# अनार का रस: छोटे बच्चे के दांत निकलते समय उसको उल्टी हो रही हो, तो उन्हें एक चम्मच अनार का रस दिन में दो से तीन बार पिलाएं। इससे बच्चे को उल्टी होना बंद हो जाएगी।

# तुलसी: छोटे बच्चे को दांत निकलते समय मसूढ़ों में दर्द हो रहा हो, तो ऐसे में तुलसी के पत्तों का रस शहद में मिक्स करके बच्चों के मसूढ़ों पर लगाएं। इससे बच्चे को मसूढ़ों के दर्द से राहत मिलेगी।

# शरीर में पानी की कमी को पूरा करें: दांत निकलते समय बच्चे के शरीर में गिरावट आ जाती है जिसके लिए बच्चे को ORS का घोल देना प्रारम्भ करें। हर बीस से पचीस मिनिट पर देतें रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें