Site icon Dainik Savera Times

अगर आपके बच्चे भी है मीठा खाने के शौकीन तो इस तरह घर पर बनाए Coconut Chocolate Bar

सामग्री:
सूखा नारियल- 1 कप
पिसी हुई इलायची- 1/2 छोटा चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क- 1/2 कप
कंपाउंड चॉकलेट- 1 कप

विधि:
1. एक बाउल में सूखा नारियल, कंडेस्ड मिल्क और इलायची पाउडर लें और सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
2. इस गाढ़े मिश्रण को बेकिंग ट्रे में इस तरह फैलाएं कि ये कम से कम 1/2 इंच मोटा हो। 10 मिनट के लिए इसे रेफ्रिजरेट करें।
3. एक बार हो जाने के बाद, बार बनाने के लिए टुकड़े काट लें।
4. पिघली हुई चॉकलेट को दूसरे प्याले में निकाल लीजिए और हर बार को उसमें डुबाकर अच्छी तरह कोट कर लीजिए।
5. बार को और 5 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और आपकी कोकोनट चॉकलेट बार तैयार है।
6. आप चाहें तो इसमें वॉलनट यानी अखरोट के बारीक टुकड़े करके भी इसमें डाल सकते हैं।
7. इसे डालने से इस चॉकलेट का टेस्ट और गुडनेस और भी बढ़ जाएगी।

Exit mobile version