Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

May 8, 2023

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1541-हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।
1777-बंगाल के नवाब मीर कासिम का निधन।
1847-रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने रबर टायर का पेटेंट करवाया।
1871-ब्रिटेन और अमेरिका के बीच समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त हुआ।
1886-कोल्ड-ड्रिंक कोकाकोला का उत्पादन शुरू हुआ।
1895-प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गांधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का जन्म।
1921-स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म किया।
1929-प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।
1933-महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का उपवास रखा।
1945-जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1954-चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया गया।
1962-कलकत्ता (अब कोलकाता) में रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1980-विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा की।
1999-बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो ने हमला किया।
2000-भारतीय मूल के लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति बने।
2002-पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
2004-श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
2006-अमेरिका ने पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर राजी हुआ।
2010-छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हुए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें