Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस रेसिपी के साथ बढ़ाएं अपने डिनर का स्वाद, खाकर कहेंगे क्या बात

January 23, 2023

इस रेसिपी के साथ बढ़ाएं अपने डिनर का स्वाद, खाकर  कहेंगे क्या बात

सामग्री
पनीर – 300 ग्राम
कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच
तेल – जरुरतअनुसार
टमाटर – 3-4
हरी मिर्च – 2-3
धनिया – 1 कप
अदरक – 1 कप
कश्मीरी लाल मिर्च – 2 चम्मच
काजू – 2 कप
बादाम – 1 कप
हरी चटनी – 2 चम्मच
प्याज – 2
तेजपत्ता – 2-3
दालचीनी – 2
छोटी इलायची – 1
नमक – स्वादअनुसार
बड़ी इलायची – 1
लाल मिर्च – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
क्रीम – 3 चम्मच

बनाने की विधि
1.सबसे पहले पनीर लें और उसे चकौर आकार में काट लें।
2. इसके बाद बचे हुए पनीर को मैश कर लें और इसमें हरी मिर्च, काजू, बादाम, हरी चटनी मिक्स करें।
3. अब पनीर का एक पीस लें और उस पर तैयार स्टफिंग फैलाएं और दूसरे पीस के साथ इसे दबाकर अच्छे से कवर कर लें।
4. एक बाउल में कॉर्नफ्लोर डालें और उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पतला घोल बना लें।
5. पैन में तेल गर्म करें। इसके बाद कॉर्नफ्लोर के बैटर में पनीर के टुकड़ों को डीप करके फ्राई कर लें।
6. जैसे पनीर ब्राउन होने लगे तो एक बर्तन में निकाल लें।
7. एक अलग कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें प्याज काटकर डालें। इसके बाद लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, काजू, दालचीनी, छोटी इलायची, बड़ी इलायची और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
8. थोड़ा सा पानी मिलाएं और उबाल आने तक ढककर पका लें। जैसे प्याज नर्म हो जाए तो आंच बंद कर दें।
9. साबुत मसालों को अलग कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। जैसे मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे एक स्मूद पेस्ट के रुप में पीस लें।
10. एक कढ़ाई में थोड़ा घी और तेल डालें और गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, इलायची, प्याज का पेस्ट डालकर भून लें।
11. जैसे पेस्ट भून जाए तो इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डालें। मिश्रण को पका लें।
12. इसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च और थोड़ा सा नमक मिलाएं। सारी चीजों को अच्छे से पकाएं और इसमें कसूरी मेथी और गर्म मसाला मिला दें।
13. ग्रेवी को अच्छे से तैयार कर लें। इसके बाद इसमें फ्राई किया हुआ पनीर डालें।
14. पनीर को ग्रेवी में मिक्स कर लें। धनिया के साथ गर्निश करके सर्विंग प्लेट में डालकर सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें