Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

International Men’s Day 2024 Wishes : आज है अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस, घर के पुरुषों को महसूस कराएं खास

November 19, 2024

International Men’s Day 2024 Wishes : आज है अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस, घर के पुरुषों को महसूस कराएं खास

Happy International Men’s Day 2024 Wishes : आज 19 नवंबर 2024 अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस समाज में पुरुषों के योगदान की सराहना के उद्देश्य से मनाया जाता है। किसी भी परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण व विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हालांकि पिछले कुछ दशकों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भरसक प्रयास हो रहा है लेकिन पुरुषों के स्वास्थ्य और उन्नति पर भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। पुरुषों के मानसिक विकास, सकारात्मक गुणों की सराहना और लैंगिग समानता के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।

ऐसे में आपको भी अपने जीवन से जुड़े पुरुषों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहिए। आज का दिन पिता, भाई, पति, प्रेमी, दोस्त या बेटे को खास महसूस कराने के लिए अच्छा मौका प्रदान करता है। सुंदर संदेशों को माध्यम से जीवन से जुड़े मर्दों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां आपको अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे पिता, बेटे, दोस्त या पति को भेज सकते हैं।

1 मर्द दर्द सहता है, फिर भी कुछ नहीं कहता है
पुरुष है बिना थके मेहनत करता है।
घर से दूर रहकर भी घर वालों का चिंता करता है पुरुष।

2 पुरुष महिलाओं के जीवन का अभिन्न अंग हैं
परिवार में उनकी मौजूदगी महिलाओं का हौसला बढ़ाती है।
हमारी खुशी के लिए मर्द खुद को समर्पित कर देते हैं।
बच्चों की परवरिश के लिए बिना रुके दिन-रात मेहनत करते हैं मर्द।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें