Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

International Women’s Day : आखिर क्यों है आज का दिन इतना खास, जानें 8 मार्च का इतिहास

March 8, 2025

International Women’s Day : आखिर क्यों है आज का दिन इतना खास, जानें 8 मार्च का इतिहास

International Women’s Day : आज पूरे देश और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिला वो शब्द है जो हमारे जीवन में माँ, पत्नी, दोस्त, बेटी, बहन के रूप में हमें मिली है। आज के समय में महिला किसी से भी कम नहीं है। महिला ने समय के साथ साथ चलना सिख लिया है, इतना ही नहीं महिलाएं अब घर से लेकर बाहर तक हर कार्य में प्रथम रह रही है, ऐसा में महिलाएं पुरुषों के बराबर होकर कंधे से कंधा मिलकर चल रही है। देखे जाए तो अब महिलाएं अब हर फ्लीड में कला से लेकर खेल, बिजनेस और साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। इनके साहस और योगदान को देखते हुए ही हर साल आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।

आप में से बहुत लोग होंगे जो अपने घर की महिलाओ को इस दिन विशेष उपहार देकर उनका दिन खास बनाते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है की आखिर आज ही दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं तो चलिए विस्तार से समझते है…

आखिर आज ही दिन क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शुरुआत 1908 में एक महिला श्रमिक आंदोलन के वजह से हुई। दरअसल इस दिन 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में बेहतर वेतन, कम वर्किंग ऑवर्स और अन्य अधिकारों की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके कम से कम एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। वहीं 1910 में कोपनहेगन में एक अंतर्राष्ट्रीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया। धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में प्रसिद्ध हुआ और 1975 में इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता मिल गई।

क्या है महिला दिवस मनाने का मकसद…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मकसद केवल महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही नहीं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। जिससे लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलता है और महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में सुधार होता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम

बता दे कि हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2025 की थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन’ रखी गई है, जिसका अर्थ है तेजी से कार्य करना।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें