Site icon Dainik Savera Times

दुबई में महिलाओं ने किया योग, बर्लिन के ‘हृदय स्थल’ पर भव्य आयोजन की तैयारी

International Yoga Day Dubai Berlin

International Yoga Day Dubai Berlin

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दुनिया के कई देशों में तैयारी अंतिम चरण पर है। विभिन्न देशों में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त और दूतावास योग सत्र आयोजित कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं।

दुबई में ‘सशक्त महिलाएं, स्वस्थ जीवन और मजबूत समुदाय’ के संकल्प संग योग किया गया तो डेनमार्क में भी विशेष योग सत्र में राजनयिक और शीर्ष अधिकारी जुटे। वहीं जर्मनी के दिल ब्रांडेनबर्ग गेट में भी भव्य आयोजन की तैयारी पूरी है।

इस साल का थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ यानी ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है।

दुबई में महावाणिज्य दूतावास की कौंसुल अंकिता वाकेकर ने एमिरेट्स गोल्फ क्लब में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के लिए आयोजित विशेष सत्र में भाग लिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि इस वर्ष की थीम को ध्यान में रखते हुए आयोजित सत्र में जीवन के हर चरण में योग की शक्ति, संतुलन, सुदृढ़ता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की क्षमता को प्रदर्शित किया गया।

ये भी पढ़ें–  https://dainiksaveratimes.com/national/sunil-grover-video-viral/

बर्लिन में भी साधकों से अहम अपील भारतीय दूतावास ने की। खास आयोजन राजधानी के जानमाने ब्रांडेनबर्ग गेट पर होगा। एक्स पर दूतावास ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (आईवाईडी) में अब सिर्फ एक दिन बाकी है!

आगे लिखा, “21 जून 2026 को बर्लिन के प्रतिष्ठित ब्रांडेनबर्ग गेट पर आयोजित होने वाले विशेष योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग की भावना का अनुभव करें। योग, ध्यान, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता से भरपूर इस सुबह में हमारे साथ जुड़ें, जहां हम बर्लिन के हृदय स्थल पर एक साथ योग उत्सव मनाएंगे।”

डेनमार्क भी योग के लिए तैयार है। कोपेनहेगन स्थित भारतीय दूतावास ने डेनमार्क के विदेश मंत्रालय में एक योग सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में डेनिश राजनयिकों तथा मंत्रालय के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य, मानसिक सजगता (माइंडफुलनेस) और योग की भावना को बढ़ावा दिया गया।

Exit mobile version