Garlic is a Vegetable or Spice: नई दिल्ली: दुनिया में खाने के लिए कई प्रकार की सब्जियाँ और फल हैं। जो हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह लहसुन है, जिसे हर सब्जी में उसका स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए डाला जाता है। हालाँकि, इस बात पर काफी बहस चल रही है कि लहसुन अब सब्जी की श्रेणी में है या मसाले की। 2015 में यह बहस मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय तक पहुंची कि लहसुन सब्जी है या मसाला।
#आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला
दरअसल मामला यह था कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2015 में कुछ किसान संगठनों के आग्रह पर लहसुन को सर्व की श्रेणी में रखा था। लेकिन बाद में कृषि विभाग ने इस आदेश को पलट दिया और लहसुन को मसाले का दर्जा बहाल कर दिया। पुनः 2017 में किसान संगठनों ने इस मामले को रिव्यू पिटीशन कोर्ट में प्रस्तुत किया। उसी राज्य उच्च न्यायालय ने 9 साल बाद इस मुद्दे पर अपना फैसला सुनाया। अब लहसुन फिर से सब्जियों की सूची में आ गया है।
#लहसुन भारत में कहीं से आया है
इतिहासकारों का कहना है कि लहसुन मध्य एशिया के लोगों, अर्थात् ईरान, तुर्की और उज्बेकिस्तान से आया है। कुछ इतिहासकारों का यह भी कहना है कि दुनिया में लहसुन की खोज सबसे पहले पश्चिमी चीन के तियान शान पर्वत पर हुई थी। जिसके बाद यह पूरी दुनिया और भारत तक पहुंच गया।
#लहसुन का सेवन करने से मिलते है ये फायदे
1. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड अभिक मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ता है। इसी के साथ ही यह सर्दी, जुकाम और कई तरह केसंक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
2. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
लहसुन में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होतें है। जो हमारी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होतें है।
3. वजन घटाने में सहायता करता है
लहसुन का सेवन करने से हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज ही जाता है, जिससे हमारे शरीर में फैट तेजी से बर्न होता है। यदि आप सुबह नियमित रूप से कच्चा लहसुन का सेवन करतें है तो वजन घटाने में सहायता मिलती है।
4. मौजूद शरीर को डीटॉक्स करता है
लहसुन का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जातें है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है।
5. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बहुत सहायक होता है। रोज सुबह एक कच्चा लहसुन खाने से डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा होता है।