Site icon Dainik Savera Times

बस मुट्ठी भर पीकन नट्स लगाएगी कई समस्याओं पर लगाम

नई दिल्ली: दिखने में ये अखरोट जैसा होता है। इसका शेल बाहर से गोल्डन ब्राउन होता है और अंदर से यह नट्स बेज रंग के होते हैं। अन्य नट्स के मुकाबले इसमें 70 प्रतिशत अधिक फैट होता है। भारत में इसे भिदुरकाष्ठ फल भी कहा जाता है, जो मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में उगाए जाते हैं। एक शोध में दावा किया गया है कि रोज 2 औंस यानी एक मुट्ठी पीकन नट्स खाने से कई समस्याओं पर लगाम लगाई जा सकती है। ये अमरीका का बेहद लोकप्रिय क्रंची न्यूट्रिशनल वैल्यू से भरपूर स्नैक है। खासतौर पर नॉर्थ अमरीका और मेक्सिको में लोग इसे अपनी डाइट में प्रमुखता से शामिल करते हैं।

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक हालिया स्टडी में पाया गया कि अपने पसंदीदा नाश्ते की जगह इस लोकप्रिय अखरोट का मुट्ठी भर सेवन आपके दिल का ख्याल रखता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडैंट, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर भरपूर मात्र में होते हैं – ये सभी दिल की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। 12 हफ्ते के अध्ययन में 138 वयस्कों को शामिल किया गया। इनमें वे लोग शामिल थे जिनके शरीर में एक रिस्क फैक्टर तो था ही। या तो वे हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई शुगर लेवल या हाई बीएमआई से जूझ रहे थे।

प्रतिभागियों में से आधे ने वैसा ही खाया जैसा वे रोज खाते थे, जबकि बाकी को प्रतिदिन 2 औंस पीकन खाने का निर्देश दिया गया था। अध्ययन की फंडिंग अमरीकन पेकन काउंसिल ने की थी। इसमें पाया गया कि जो लोग पीकन खाने वाले समूह में थे, उनके हार्ट संबंधी समस्याओं में काफी कमी आई। हालांकि इसे लेकर एक चेतावनी भी है। अध्ययन में यह नहीं पाया गया कि पीकन खाने से वैस्कुलर हैल्थ पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है- जिसका अर्थ है कि इसके सेवन से यह नहीं पता चलता कि आपकी रक्त वाहिकाएं अच्छे से काम करती हैं।

 

 

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता 

Exit mobile version