Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्दी फ़ैल जाता है आंखों में काजल तो ये ट्रिक्स करें फॉलो, इस परेशानी से मिलेगा छुटकारा

March 16, 2023

जल्दी फ़ैल जाता है आंखों में काजल तो ये ट्रिक्स करें फॉलो, इस परेशानी से मिलेगा छुटकारा

काजल न सिर्फ हमें खूबसूरत दिखाता है बल्कि आंखों को आकर्षक बनाने का भी काम करता है। काजल आंखों की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। लेकिन अगर यही काजल फ़ैल जाये आपका लुक को पूरी तरह से बिगड़ जाता है। अक्सर लड़कियों की शिकायत होती है के काजल बहुत जल्दी फ़ैल जाता है जिससे पूरा लुक उनका खराब हो जाता है। ऐसे में हम आज आपके लिए कुछ खास तरीके लेकर आए हैं जो आपकी इस परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

* काजल लगाने से पहले आईलिड और आंखों के आसपास के हिस्से पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगा लें। इसकी जगह आप सामान्य पाउडर या टैलकम पाउडर भी लगा सकती हैं। पाउडर आपकी त्वचा पर आए हुए अतिरिक्त तेल और नमी तो सुखा देता है, जिससे काजल लगाने के बाद काजल फैलता नहीं है। इसके लिए थोड़ा सा पाउडर लेकर इसे ब्रश से या कॉटन बॉल से लगाएं।

* बाज़ार में वाटर प्रूफ काजल आसानी से मिल जाते हैं। इन काजलों की खासियत यह होती है चेहरे पर पसीना आने या पानी लगने पर भी नहीं फैलते हैं। ये काजल लगाने में भी आसान होता है और ये लंबे समय तक स्किन पर टिका भी रहता है।

* कई लोग काजल लगाते समय इसे आंखों के अंदरूनी कार्नर से शुरू करते हुए बाहरी कार्नर तक लगाते हैं। इस सामान्य से गलती के कारण भी आंखों का काजल बाहरी किनारों पर फैल जाता है। फैलने से बचाने के लिए आपको काजल आंखों के बाहरी किनारे से लगाना शुरू करना चाहिए।

*आंखों के नीचे वाली त्‍वचा पर आप आईलाइनर लगा सकती हैं। पहले काजल लगाइये और फिर उसके नीचे से आईलाइनर लगा लीजिये। मोटा काजल देखने में बहुत अच्‍छा लगता है और इससे आंखों की सुंदरता भी बढ़ जाती है।

*काजल लगाने से पहले पहले किसी नैपकिन या कॉटन वाइप की मदद से अपनी आंखों की त्वचा को साफ कर लें ताकि इसके आसपास की स्किन पर मौजूद तेल और पसीना साफ हो जाए। काजल लगाने पर ये आपकी त्वचा के बजाय इस ऑयल पर ही लगा रह जाता है और बाद में फैल जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें