Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें ब्रेड का सेवन करने से होने वाले सेहत से जुड़े नुकसानों के बारे में

January 14, 2023

जानें ब्रेड का सेवन करने से होने वाले सेहत से जुड़े नुकसानों के बारे में

कई लोग रोजाना ब्रेड खाना पसंद करते हैं। ये बेहद स्वादिष्ट होती है लेकिन क्या आप ये इसका जानते हैं के इसका सेवन सेहत पर बहुत बुरा असर डालता है। जी हाँ, ब्रेड में न तो प्रोटीन होता और न ही विटामिन होते है। इसका सेवन करने से सेहत पर नकरात्मक प्रभाव पड़ते है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इसके सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में –

# हाई सोडियम की अधिक मात्रा: ब्रेड में बहुत ही मात्रा में सोडियम होता है जो शरीर के लिए नुकसानदायी है। इससे ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी हो सकती है। इसका सेवन करने से शरीर में बहुत हद तक नमक जम जाता है जो एक समय बाद दिल का दौरा सम्बन्धित समस्या को बढ़ा सकती है।

# मोटापा बढ़ाये: आजकल की युवा पीढ़ी को ब्रेड से बनी चीज़े बहुत ही पसंद होती है, लेकिन उहने इससे होने वाले नुकसानों का पता नही होता है। इसकी वजह से मोटापा बढ़ता है। इसमें केलोरी की मात्रा बहुत ही पाई जाती है जो मोटापे का कारण बनती है।

# भूख नहीं मिटती है: कई लोग इसका सेवन पेट भरने के लिए करते है लेकिन इसके सेवन से कभी भूख नहीं मिटती है। इसमें कार्ब कंटेंट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो पेट को कभी नहीं भरता है।

# ग्लूटेन का मामला: ब्रेड में बहुत ज्यादा ग्लूटेन यानि की लिसलिसा पदार्थ होता है जो की सिलिएक रोग को आमन्त्रित करता है। ब्रेड खाने के बाद कई लोगो के पेट खराब हो जाते है और इसका कारण ग्लूटेन होता है।

# कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा:वेसे तो कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसमें ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो सेहत पर नुकसानदायी होता है। इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लड सुगर हाई और लो होने लगता है जिससे मधुमेह और ब्रेन डैमेज होने का खतरा बना रहता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें