Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 मार्च की प्रमुख चौंका देने वाली घटनाएं

March 20, 2023

जानें भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 मार्च की प्रमुख चौंका देने वाली घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1351 – दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक का निधन।
1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
1615 – मुग़ल बादशाह शाहजहां और मुमताज़ महल का सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म।
1727: महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक आइज़ैक न्यूटन का निधन हुआ।
1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया।
1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
1916 – अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966- लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी हो गया।
1966 – भारतीय पार्श्वगायिका अलका याग्निक का जन्म।
1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
1970 – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का निधन।
1973 – पहले भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल का जन्म।
1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।
1981 – अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
1987- अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एड्स के इलाज के लिए पहली दवा एंटी एड्स दवा (AZT) को मंजूरी दी।
1991 – बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुयी।
1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2003 – अमेरिका ने इराक पर हमला शुरू किया।
2010 – गौरैया को बचाने के लिये पहली बार ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया गया।
2014 – पत्रकार, लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन।
2012 -दिल्ली निर्भया गैंगरेप के दोषियों को फांसी पर चढ़ाया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें