Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

घास से बनी ये साधारण सी चाय के हैं कई फायदे, दूर रहेंगी कई बीमारियां, जरूर करें ट्राई

November 19, 2024

घास से बनी ये साधारण सी चाय के हैं कई फायदे, दूर रहेंगी कई बीमारियां, जरूर करें ट्राई

Lemongrass Health Benefits : हर कोई चाय पीने का शौकीन तो जरूर होता है। जैसे कि आप जानतें है चाय कई प्रकार की होती है। ब्लैक टी, ग्रीन टी, आइस टी, लेमनग्रास टी, हम लेमनग्रास टी के बारे में आपको बताएंगे। कुछ लोगों के मन में लेमनग्रास चाय को लेकर ग़लतफहमी रहती है कि घास की चाय होगी। लेकिन आपको कभी भी लेमनग्रास चाय को घास की चाय नहीं समझना चाहिए।

बता दें कि, इसमें स्वास्थ्य के लिए अद्भुत गुण होते हैं। लेमनग्रास चाय स्वाद में ताज़गी और खटास लाती है। लेमनग्रास में सिट्रल नामक यौगिक पाया जाता है जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह यौगिक कई तरह के संक्रमणों से बचाता है। लेमनग्रास में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं।

इससे कई तरह की पुरानी बीमारियों से बचा जा सकता है। लेमनग्रास चाय में कैफिक एसिड (जो शरीर में सूजन को कम करने और कोशिकाओं को बीमारियों के खतरे से बचाने का काम करता है। इसके अलावा लेमनग्रास चाय में एस्कॉर्बिक एसिड यानी विटामिन सी भी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। लेमनग्रास चाय के नियमित सेवन से पेट की बिगड़ती सेहत पर लगाम लग सकती है। आइए जानते हैं लेमनग्रास चाय के फायदों के बारे में।

Lemongrass Health Benefits

लेमनग्रास के स्वास्थ्य लाभ:

1. वजन नियंत्रित-

लेमनग्रास चाय को डिटॉक्स चाय भी माना जाता है। इसका कारण यह है कि लेमनग्रास चाय में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने की क्षमता होती है। इसलिए, यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं। अगर कोई सुबह के समय लेमनग्रास चाय का सेवन करता है, तो यह बहुत फायदेमंद होगा।

2. पेट की सेहत होती है बेहतरीन-

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक, एक कप लेमनग्रास चाय पेट या पाचन संबंधी सभी तरह की समस्याओं में दवा का विकल्प हो सकती है। यह पेट में ऐंठन की समस्या को भी ठीक कर सकती है। अध्ययन के मुताबिक, कुछ दिनों तक लेमनग्रास चाय का सेवन करने से पाचन संबंधी कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। 2012 में चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि लेमनग्रास चाय गैस्ट्रिक अल्सर के खिलाफ भी कमाल का काम करती है। लेमनग्रास की पत्तियां और इससे बना तेल शराब और एस्पिरिन की दवा से पेट की परत को होने वाले नुकसान से बचाता है। सुरक्षा करता है।

3. बीपी कम करता है-

अध्ययन में यह भी पाया गया कि लेमनग्रास चाय पीने से बीपी का स्तर कम होता है। इतना ही नहीं, इससे हृदय गति भी कम होती है। 2021 के एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि लेमनग्रास अर्क और इसके तेल में एंटी-हाइपरटेंसिव प्रभाव होता है, जो बीपी को नियंत्रण में रखता है।

4. कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित-

लेमनग्रास चाय खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है। इसका मतलब है कि यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करती है। अध्ययनों के अनुसार, लेमनग्रास चाय से खराब कोलेस्ट्रॉल आंत में पहुंचकर पच जाता है, जिससे इसके खून में चिपकने की संभावना कम हो जाती है।

5. कैंसर से सुरक्षा-

एनसीबीआई जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लेमनग्रास चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। इसके लिए शोधकर्ताओं ने चूहों पर एक अध्ययन किया। कैंसर से पीड़ित चूहों को लेमनग्रास चाय का अर्क दिया गया। इसके बाद विश्लेषण किया गया कि चूहों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। अध्ययन में पाया गया कि लेमनग्रास अर्क भी इसी तरह काम करता है। इसके बाद जब कुछ चूहों को कीमोथेरेपी के साथ लेमनग्रास चाय का अर्क दिया गया तो देखा गया कि कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि तेजी से रुक गई और इससे कीमोथेरेपी का असर भी कम नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें