Lifestyle Apply Sunscreen : जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ती है, हमारी त्वचा पर उसका असर भी तेज़ी से दिखने लगता है। गर्मियों में सनबर्न, टैनिंग, झाइयाँ और समय से पहले झुर्रियों का आना आम समस्याएं बन जाती हैं। इन सबका सबसे कारगर इलाज सनस्क्रीन है। चाहे आप घर पर हों या बाहर, गर्मी हो या सर्दी – सनस्क्रीन को अपनी डेली स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना आपकी त्वचा को लंबे समय तक जवां, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों या धूप वाले दिन ही नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की स्किन केयर का अहम हिस्सा होना चाहिए?

# आइए जानतें है त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी है:
1. UV किरणों से सुरक्षा: अदृश्य लेकिन खतरनाक
सूरज से निकलने वाली UV-A और UV-B किरणें त्वचा की गहराई तक जाकर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं। UV-A किरणें उम्र से पहले झुर्रियों और फाइन लाइन्स का कारण बनती हैं, जबकि UV-B किरणें सनबर्न और स्किन कैंसर तक का खतरा बढ़ाती हैं।
सनस्क्रीन इन किरणों के खिलाफ एक ढाल का काम करता है।
2. स्किन टोन और रंगत बनाए रखे
धूप में निकलने से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है, जिससे रंगत असमान हो सकती है। नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाने से स्किन टोन संतुलित रहता है और पिग्मेंटेशन की समस्या भी कम होती है।
3. एंटी-एजिंग का नेचुरल तरीका
सनस्क्रीन समय से पहले बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में सहायक होता है। त्वचा में कोलेजन की कमी और ढीलापन UV किरणों से बढ़ता है, लेकिन SPF युक्त सनस्क्रीन इसे धीमा कर सकता है।
4. हर मौसम में ज़रूरी, सिर्फ गर्मी में नहीं
अक्सर लोग मानते हैं कि सिर्फ धूप में निकलते समय ही सनस्क्रीन लगाना चाहिए, लेकिन सच ये है कि UV किरणें बादलों, खिड़कियों और यहां तक कि मोबाइल व कंप्यूटर स्क्रीन से भी त्वचा पर असर डालती हैं। इसलिए सनस्क्रीन को 365 दिनों की आदत बनाना चाहिए।
5. मेकअप से पहले बेस की तरह काम करता है
आजकल कई सनस्क्रीन मॉइस्चराइज़र और प्राइमर के रूप में भी आते हैं, जो मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखते हैं और त्वचा की सुरक्षा भी करते हैं।
# कैसे चुनें सही सनस्क्रीन
-SPF 30 या उससे अधिक चुनें।
-ब्रोड स्पेक्ट्रम (UVA + UVB) प्रोटेक्शन हो।
-ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक फॉर्मूला तैलीय त्वचा के लिए बेहतरीन है।
-वॉटर रेज़िस्टेंट विकल्प ज्यादा देर तक असरदार रहते हैं।