Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

होंठो पर नहीं टिकी रहती ज्यादा समय तक Lipstick तो जानें इसे लगाने का सही तरीका

March 11, 2023

होंठो पर नहीं टिकी रहती ज्यादा समय तक Lipstick तो जानें इसे लगाने का सही तरीका

हर लड़की को लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद होता है। इसके बिना ना सिर्फ लुक अधूरी होती है बल्कि ये आपकी खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करती है। लेकिन अक्सर लड़कियों की शिकायत होती है के कुछ समय बाद होंठो पर लगी लिपस्टिक फैल जाती है या फिर बहुत जल्द खुद ही उतर जाती है। इसका कारण होता है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका न पता होना। ऐसे में आज हम आपको कुछ लिपस्टिक लगाने के खास टिप्स बताएंगे जिससे आपकी ये सभी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी।

* होंठ हमारे शरीर का सबसे संवेदशील हिस्सा होता इसलिए उनकी केयर करना भी उतना ही जरूरी है। समय- समय पर होंठों को स्क्रबिंग करें। स्क्रबिंग के साथ ही लिप्स को मॉइश्चराइज करना भी जरूरी है। इसके अलावा होंठों पर लिप-बाम या ग्लिसरीन का उपयोग करें। स्वस्थ होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहती है।

* होंठों की आउट लाइन बनाएं। इस बात का ध्यान रहें कि जिस कलर की आप लिपस्टिक लगा रहें है उससे हल्के रंग के लिप पेंसिल से ही आउट लाइन बनाएं। एेसा करने से लिपस्टिक लगाना आसान हो जाएगा और यह लंबे समय तक होंठों पर लगी रहेगी।

*.लिपस्टिक दो कोट में लगाएं। इससे लिपस्टिक जम जाती है और फैलने का डर नहीं रहता।

* लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स पर पाउडर लगाएं। इससे लिपस्टिक पूरी तरह से सेट हो जाएगी और ज्यादा देर तक टिकी रहेगी।

* फ्रिज में लिपस्टिक रखने से ये मेल्ट नहीं होती और होंठों पर ज्यादा देर तक टिकी रहती है।

* हमेशा लिप ब्रश की मदद से ही लिपस्टिक लगाएं जिससे वह एक दम सही तरीके से होंठों पर लगेगी और बाहर भी नहीं फैलेगी।

*मार्किट में कई तरह की लिपस्टिक मिल जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी लिपस्टिक फैल जाती है तो हमेशा मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। यह दांतों पर नहीं लगती और लंबे समय तक होंठों पर लगी रहती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें