भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में तीन मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1765-फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला। 1845-चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत। 1896-भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म। 1913-पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई। 1919-अमानुल्ला.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में तीन मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1765-फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1845-चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
1896-भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म।
1913-पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919-अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण जिससे ऐंग्लो-अफगान युद्ध की शुरुआत हुई।
1930-राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म।
1951-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म
1955-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म
1961-कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।
1965-कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1969-भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।
1977-गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।
1981-भारतीय सिने अभिनेत्री नरगिस का निधन।
1989-देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।
1993-संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।
1998-यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया।
2002-अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ बताया।
2003-आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2006-भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन।
2008-टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।
2013-चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।
2016-कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।

- विज्ञापन -

Latest News