Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज की भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मार्च की प्रमुख घटनाएं

March 15, 2023

आज की भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1236- विश्व प्रसिद्ध सूफ़ी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह का निधन।
1493- क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा।
1564- मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया।
1744- फ्रांसीसी सम्राट लुईस 15वें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1901- महान कुश्ती प्रशिक्षक एवं पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।
1901- अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा।
1907- फिनलैंड महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।
1919- हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1934- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म।
1943- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिह वर्मा का जन्म।
1964- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1969- भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया।
1976- बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल का जन्म।
1984- यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया।
1985- पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।
1988- आजादी के बाद पहली बार आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।
1992- प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।
1999- एल्डबजोर्ग लोवर नार्वे की प्रथम रक्षामंत्री बनीं।
2001- करासे फिजी के पुन: प्रधानमंत्री चुने गए।
2002- बार्सिलोना में 2002 में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू
2003- चीन में सत्ता नई पीढी के हाथ आई हू जिन्ताओ राष्ट्रपति बने।
2008- देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया।
2008- महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई।
2008- कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।
2009- लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती।
2009- अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्ड से सम्मानित गीतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी खिताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल किया।
2011- सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध शुरू हुआ।
2015- स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का निधन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें