Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं

March 25, 2023

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारत एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
421- इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।
1306- रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
1410- योंगल सम्राट ने मंगोलों के अपने सैन्य अभियानों का पहला शुभारंभ किया, जिसके परिणामस्वरूप मंगोल खानबुनशिरि का पतन हुआ।
1655- शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।
1668- अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।
1669- सिसदी द्वीप पर ज्वालामुखी माउंट एटना में भयावह विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत।
1700- लंदन ने फ्रांस, इंग्लैंड और हॉलैंड की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1807- इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुई।
1807- ब्रिटिश की संसद ने दास व्यापार समाप्त कर दिया।
1821- ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1898- स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।
1905- प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म।
1931- साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगों में शहीद हो गए।
1954- देश के पहले हेलीकॉप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1989- अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स-एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1992- विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराकर चैंपियन बना।
1994- यासुनोरी मियाबे ने हजार मी स्केटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
1995- प्रसिद्ध मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
1995- अमेरिकी कम्प्यूटर प्रोग्रामर वार्ड कनिंघम ने पहली विकी साइट विकी वेब की स्थापना की।
1996- अमेरिका के मिशेल क्वान ने एडमोंटन में लेडिज फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती।
1996- अमेरिका के टॉड एल्ड्रेड ने पुरुषों की फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती।
1999- भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीजा मामले में छूट देने की घोषणा की।
2001- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
2003- पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
2011- सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाड़ने, सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
2014- ग्वेनेथ पाल्ट्रो और क्रिस मार्टिन ने शादी के 11 साल बाद अपने तलाक की घोषणा की।
2014- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री नन्दा का निधन।
2017- राजस्थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक बनीं देश की पहली महिला बीएसएफ अधिकारी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें