आज की भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1668-इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा। 1721-स्पेन और फ्रांस ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1794-अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी। 1841-पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण.

नयी दिल्ली :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1668-इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।
1721-स्पेन और फ्रांस ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1794-अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी।
1841-पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया।
1855-अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन(मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
1871-पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया।
1884-बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।
1901-अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।
1923-भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी ‘एमडीएच’ के मालिक धर्मपाल गुलाटी का जन्म।
1933-जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।
1936-भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारी लाल जोशी का जन्म।
1961-आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1977-टेनेरीफ़ में दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें तक़रीबन 600 लोग मारे गए थे।
1982-ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
1999-भारत के लम्बी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर का जन्म।
2000-रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
2003-मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
2006-यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की।
2008-केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ांचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी।
2015-उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री टी. सैलोओ का निधन।

- विज्ञापन -

Latest News