Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मार्च की प्रमुख घटनाएं

March 28, 2023

आज का भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1552-सिक्खों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव का निधन।
1795-पोलैंड का विभाजन।
1809-मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार।
1891-विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित।
1917-प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना।
1939-स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त।
1941-नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुँचे।
1963-रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध हुआ।
1965-भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ बिश्वेश्वर टुडू का जन्म।
1969-अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
1977-मोरारजी देसाई ने भारत में सरकार बनायी।
1995-राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री हरि देव जोशी का निधन।
2000-वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005-इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006-अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007-अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008-केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियायतें समाप्त करने की घोषणा की।
2011-देश में बाघों की संख्या बढ़ी।वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2013-इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ।
2015-साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें