Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की प्रमुख घटनाएं

May 6, 2023

आज का भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1840- दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ।
1857- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इन्फैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया।
1861- मोतीलाल नेहरू का जन्म।
1910- जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने।
1940- जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स ऑफ रॉथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला।
1944- गांधी जी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया।
1946- प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता और महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन।
1960- ब्रिटेन की महारानी की छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट और एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स का विवाह हुआ।
1964- भारत के प्रसिद्ध तैराक खजान सिंह का जन्म।
1976- उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत।
1997- फ्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
2004- चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
2010- मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई।
2010- गुडलक जोनाथन नाइजीरिया के राष्ट्रपति बने।
2010 – संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में जम्मू कश्मीर के कुपव़ाडा निवासी चिकित्सक शाह फैसल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें