Site icon Dainik Savera Times

घर पर बनाएं 5 असरदार पील ऑफ फेस मास्क, चेहरा करेगा ग्लो

घर पर बनाया गया पील ऑफ फेस मास्क का न तो खराब होने का डर रहता है और न ही उस पर ज्यादा पैसे खर्च करने का झंझट। यह प्राकृतिक तरह से बनाया जाता है जिसमें ताजे फल और फूलों के रस का प्रयोग किया जाता है। साथ ही यह हल्का, सौम्य और प्रभावी होता है जो त्वचा को पोषण देता है। चलिए जानते हैं कि हम घर पर पील ऑफ फेस मास्क किस तरह से बना सकते हैं।

घरेलू पील ऑफ फेस मास्क :
स्ट्रिस पील ऑफ मास्क: इसको बनाना बहुत ही आसान है। नींबू या संतरे के छिलके को धूप में सूखा कर पाऊडर बना कर रख लें। जब मास्क लगाना हो तब पाऊडर में जिलैटिन मिला कर लगा लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं जो एक एंटी एजिंग का काम करेगा।

स्ट्रौबेरी वीट फ्लोर मास्क: ड्राई स्किन के लिए स्ट्रौबेरी का यह मास्क बहुत ही अच्छा रहेगा। ताजी स्ट्रौबेरी, गेहूं का आटा, बादाम तेल ओर दूध मिला कर पेस्ट तैयार करें। इसको चेहरे पर लगाएं और जब सूख जाए तब पील कर के निकाल लें।

लेमन एंड एग पील ऑफ: इसको बनाने के लिए अंडे के पीले भाग को नींबू के रस में मिला कर पेस्ट तैयार करें। इसको लगाने से त्वचा से ब्लैकहैड्स की समस्या भी दूर हो जाती है।

क्ले मास्क: इसको बनाने के लिए आपको एलोवेरा, गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करना पड़ेगा। इसका प्रयोग करने से चेहरे से डैड स्किन, सीबम और धूल मिट्टी साफ हो जाती है और चेहरे पर पिंपल होने की कम संभावना हो जाती है।

एंटी एजिंग पील ऑफ: ओटमील और गेहूं के चोकर को मिला कर एक प्राकृतिक फेस मास्क बनाया जा सकता है। इसमें अगर आप टमाटर, क्र ीम और चीनी मिला देंगे तो आपकी त्वचा जवां दिखने के साथ उसको पोषण भी मिलेगा।

Exit mobile version