Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार जरूर बनाए एलोवेरा की बर्फी, भूल जाएंगे सब स्वाद

February 13, 2023

एक बार जरूर बनाए एलोवेरा की बर्फी, भूल जाएंगे सब स्वाद

सामग्री
दूध- 1.5 लीटर
एलोवेरा की डंडी- 4-5
चीनी- 100 ग्राम
नारियल का बूरा- 1 कप
देसी घी- 1 छोटा चम्मच
हरी इलायची का पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच

बनाने की विधि
1. एलोवेरा को काटे और एक कटोरे में सारा गूदा निकाल लें।
2. ब्लेंडर में एलोवेरा का गूदा डालें और जूस बनाने के लिए ब्लेंड करें।
3. एक बर्तन में दूध डालें और उबाल आने दें। इसमें एलोवेरा का रस डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
4. दो मिनट तक पकाएं और बर्तन में चीनी डाल दें। साथ में नारियल का बुरादा में मिला लें।
5. तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर पैन के किनारे न छोड़ने लगे।
6. अंत में देसी घी और हरी इलायची पाउडर डालें।
7. गैस बंद कर दें और मिश्रण को पार्चमेंट पेपर बिछाई हुई ट्रे में निकाल लें। फैलाकर बर्फी जैसी मोटाई का एक परत बना लें।
8. इसको 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और फिर टुकड़ों में काट लें।
9. आपकी एलोवेरा की बर्फी तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें