Site icon Dainik Savera Times

शाम की चाय के मजा को दोगुना करने के लिए बनाए Chilli Cheese Toast

सामग्री
चीज- 1 कप ( कद्दूकस किया हुआ)
नमक -1 टी स्पून
मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
हरा धनिया -1 टेबल स्पून (टुकड़ों में कटा हुआ)
हरी मिर्च (टुकड़ों में कटा हुआ)
बेकिंग पाउडर- 1 टी स्पून
दूध- जरूरत के मुताबिक
ब्रेड स्लाइस-6
तेल

बनाने की विधि
1. चीज, नमक, लाल मिर्च पाउडर धनिया, हरी मिर्च, बेकिंग पाउडर और पर्याप्त दूध को फेंटते हुए एक बैटर बनाए, इसे हल्का होने तक मिलाएं।
2.कम से कम आधे घंटे के लिए किसी ठंडी जगह पर रख दें।
3.स्लाइस के किनारों को काट लें और हर को दो हिस्सों में बांट लें।
4.चीज के मिश्रण को स्लाइस के ऊपर डालें।
5.तेल को तब तक गर्म करें जब तक कि इसमें डाला गया घोल एक बार में ऊपर न आ जाए।
6.इसमें ब्रेड के टुकड़े डालें। दोनों तरफ से ब्राउन करके चाय के साथ गरमागरम परोसें।

Exit mobile version