Site icon Dainik Savera Times

डिनर में बनाएं दाल मखनी, भूल जाएंगे रेस्टोरेंट जाना, जानें इसकी आसान रेसिपी

सामग्री 

राजमा
साबुत उड़द दाल
टमाटर की प्यूरी
प्याज
लहसुन का पेस्ट
अदरक का पेस्ट
जीरा
धनिया पाउडर
लाल मिर्च
कश्मीरी लाल मिर्च
गरम मसाला
काली मिर्च पाउडर
नमक
2 चम्मच क्रीम
घी
तेल
बटर
हरा धनिया

विधि
– सबसे पहले उड़द दाल व राजमा को रातभर भिगोकर छोड़ दें।
– बाद में इसे प्रेशर कुकर में दाल, राजमा, हल्दी, नमक और 2 कप पानी मिलाकर उबाल लें।
– अब एक पैन में तेल गरम कर उसमें कटा प्याज डालकर भूनें।
– अब अदरक लहसुन का पेस्ट, टमाटर प्यूरी, नमक, लाल मिर्च डालकर भूनें।
– अब इसमें बाकी के सभी मसाले डालें और अच्छी तरह से भूनें।
– इस तैयार मसाले में उबली हुई दाल डालें और अच्छे से धीमी आंच पर पकाएं। तैयार है दाल मखनी।
– दूसरा तड़का लगाने के लिए एक पैन में मक्खन में आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हरी कटी मिर्च व धनिया के पत्ते डालकर भूनें और दाल में डालें।
– गार्निशिंग के लिए दाल पर क्रीम और हरा धनिया डालें और गरमागरम इसका मजा लें।

Exit mobile version