Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Recipe: गर्मियों में इस आसान तरीके से बनायें स्वादिष्ट chocolate milkshake, जानें विधि

June 1, 2024

Recipe: गर्मियों में इस आसान तरीके से बनायें स्वादिष्ट chocolate milkshake, जानें विधि

इन दिनों की गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर दिन है। इनती गर्मी हर किसी की यही इच्छा होती है की उसे कुछ ठंडा पिने को मिल जाए। आपने रेस्टोरेंट में तो बहुत बार चॉकलेट मिल्क शेक पीया होगा लेकिन आज हम आपको इसे घर पर बनाने सीखाएंगे। देखा जाए तो चॉकलेट मिल्क शेक हर किसी पसंदीदा शेकों एक होता है। वही यूएस में तो इसकी दीवानगी इस कदर है कि हर साल 12 सितंबर को नेशनल चॉकलेट मिल्क शेक डे सेलिब्रेट किया जाता है। चॉकलेट मिल्क शेक बच्चों को भी काफी पसंद आता है और ये ताजगी से भर देता है। तो चलिए इसे बनाने की विधि जानते है।

चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री
दूध – 2 कप
कोको पाउडर – 1 टी स्पून
चॉकलेट आइसक्रीम – 3 स्कूप
वनीला एसेंस – 1/2 टी स्पून
चॉकलेट पाउडर/सिरप – जरुरत के मुताबिक
ड्रिंकिंग चॉकलेट – जरुरत के मुताबिक
आइस क्यूब्स – 5-6
चीनी – स्वादानुसार

बनाने की विधि

1. चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप दूध को लें और उसे एक बर्तन में डालकर गर्म कर लें। इसके बाद गर्म दूध में सामान्य तापमान का 1 कप दूध डालकर मिलाएं और इन्हें मिक्सी में डाल दें। इसके बाद दूध में कोको पाउडर, ड्रिंकिंग चॉकलेट, चीनी और आइस क्यूब्स डाल दें।

2. इसके बाद मिक्सी को अच्छी तरह से चला दें। मिक्सी दो से तीन बार चलाएं जिससे शेक अच्छी तरह से मिक्स हो सके.अब एक गिलास लें और उसमें चॉकलेट सिरप लगाकर उसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। तय समय के बाद गिलास निकाल लें और पहले से तैयार किया गया चॉकलेट मिल्क शेक गिलास में डाल दें।

3. इसके बाद चॉकलेट मिल्क शेक के ऊपर स्कूप की मदद से आइसक्रीम डाल दें। ऊपर से चॉकलेट के टुकड़ों से मिल्क शेक को गार्निश करें। अब सभी को ठंडा-ठंडा और स्वाद से भरपूर चॉकलेट मिल्क शेक सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें