Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाम की चाय के साथ घर पर बनायें स्वादिष्ट ‘Corn Sooji Balls’, ये रही Recipe

April 23, 2024

शाम की चाय के साथ घर पर बनायें स्वादिष्ट ‘Corn Sooji Balls’, ये रही Recipe

सामग्री :

ब्रेड क्रंब्स – 1 कप
सूजी – 1 कप
कॉर्न के दाने – 3 बड़े चम्मच उबले हुए
दूध – 1 कप
पनीर – आधा कप
तेल – तलने के लिए
धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई
नमक – स्वादानुसार
मैदा – 1/2 कप
चाट मसाला – 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ऑप्शनल

विधि:

1.सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखें। इसमें थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें।

2.अब सूजी डालकर सुनहरी भूरी होने तक भूनें। अब इसमें दूध डाल दें और थोड़ी देर तक पकाएं।

3.सूजी ड्राई हो जाए तो इसमें उबली हुई मकई के दाने, पनीर, हरी मिर्च, गरम मसाला, काली व लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक, धनिया पत्ती डालकर चलाएं।

4.अब गैस बंद कर दें। मिश्रण को एक साफ बाउल में निकाल दें। थोड़ी देर इसे ठंडा होने दें।

5.अब इससे छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। मैदे में थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।

6.एक प्लेट में ब्रेड क्रंब्स रख दें। इस घोल में बॉल्स को डुबाएं। इन्हें ब्रेड क्रंब्स पर रखकर अच्छी तरह से परत चढ़ाएं।

7.एक पैन में बॉल्स को डीप फ्राई करने के लिए तेल डालें। जब अच्छी तरह से तेल गरम हो जाए तो इसमें एक साथ 5-6 बॉल्स डालकर तलें।

8.जब ये सुनहरी भूरी हो जाएं तो प्लेट में निकालते जाएं। सभी बॉल्स को ऐसे ही तल लें। तैयार है कुरकुरे कॉर्न-सूजी बॉल्स।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें