Site icon Dainik Savera Times

किसी भी Special Occasion पर घर पर ही बनाये Delicious Fruits and Nuts केक

सामग्री
मैदा – 2 कप
दही – 1 कप
केले – 3-4
सेब – 2-3
टूटी फ्रूटी – 3 टेबलस्पून
बादाम – 2 कप
वनीला एसेंस – 2 टीस्पून
बेकिंग पाउडर – 2 टीस्पून
बेकिंग सोडा – 1/2 टीस्पून
तेल – 4 टीस्पून
चीनी – 1 कप
दूध – 1 कप

बनाने की विधि
1. सबसे पहले केला और सेब अच्छे से छील लें। फिर चीनी को भी बारीक मात्रा में पीस लें।
2. एक मिक्सर जार में केले के टुकड़े, दही, तेल और चीनी डालकर मिश्रण को पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
3. फिर एक मिक्सिंग बाउल में पेस्ट को निकाल लें । मैदे को छानकर एक बाउल में डालें ।
4. अब मैदे में केले और सेब का स्मूद पेस्ट डालें। बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, वनीला एसेंस जैसी चीजों को भी बीच में मिलाएं।
5. सारी चीजों को मिक्स करके केक का एक बेटर तैयार कर लें। बैटर में ड्राई फ्रूट्स काटकर टूटी फ्रूटी मिलाएं।
6. मिश्रण को मिक्स करें और इसमें दूध मिला दें। इसके बाद केक मेकर को ग्रीस करें और उसमें बैटर डाल दें।
7. केक टिन को 2-3 बार टैप करें। इस तरीके से बैटर में हवा नहीं भरेगी और केक में बुलबुले भी नहीं उठेंगे।
8. फिर एक कुकर में रेत डालें और केक टिन को उसमें रख दें। इसके बाद ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी गर्निश करें।
9. कुकर का ढक्कन लगाकर केक को कम से कम 30-35 मिनट के लिए बेक कर लें। जैसे ही केक अच्छे से बेक हो जाए तो गैस बंद कर दें।
10. फिर कुकर ठंडा होने दें और केक को बाहर निकाल लें।
11. आपका टेस्टी फ्रूट्स एंड नट्स केक बनकर तैयार है। मैरी क्रिसमस लिखकर आप इसे सर्व करें।

Exit mobile version