Site icon Dainik Savera Times

इस विधि के साथ घर पर ही बनाए मार्किट जैसा Dahi Kabab

सामग्री
दही – 2 कप
पनीर – 1/2 कप
प्याज – 2-3
काजू – 3 टेबलस्पून
ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
हरी मिर्च – 1
हरा धनिया – 1 कप
चीनी – 1 चुटकी
तेल – जरुरतअनुसार
नमक – स्वादअनुसार
गर्म मसाला – 1/2 चम्मच

बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप प्याज को लच्छेदार शेप में काट लें।
2. फिर हरी मिर्च, हरा धनिया काटकर रख लें।
3. पनीर को लें और अच्छे से कद्दूकस कर लें।
4. एक कढ़ाई में तेल डालें और उसमें प्याज डालकर फ्राई कर लें।
5. फ्राई किया हुआ प्याज एक बाउल में निकाल लें।
6. एक बाउल में दही डालकर अच्छे से फेंट लें।
7. दही में पनीर कद्दूकस करके मिलाएं। इसके बाद इसमें फ्राइड प्याज, ब्रेड क्रम्ब्स डाल दें।
8. मिश्रण में ब्रेड चूरा और काजू काटकर डालें। हरी धनिया पत्ती, हरी मिर्च, लाल मिर्च, गर्म मसाला और चीनी मिलाएं।
9. सारी चीजों को मिक्स करके एक मिश्रण तैयार कर लें। मिश्रण को हाथ में लें और टिक्की तैयार कर लें। 10. हर किसी कबाब को ब्रेड के चूरे में डालें और चारों ओर से लपेट कर एक अलग प्लेट में रख दें।
11. एक कढ़ाई में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
12. गर्म होने के बाद इसमें तैयार कबाब डालकर फ्राई कर लें।
13. ब्राउन होने के बाद कबाब निकाल लें। आपके टेस्टी दही कबाब बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

Exit mobile version