Site icon Dainik Savera Times

गणेश चतुर्थी पर बनाएं बिस्कुट से टेस्टी चॉकलेट मोदक, बच्चे और बप्पा दोनों ही होंगे खुश

Tasty Chocolate Modak: गणेश चतुर्थी का त्योहार न केवल भक्ति और उल्लास का प्रतीक है, बल्कि इस दिन भोग लगाने की परंपरा भी खास होती है। बाल गणेश को मोदक अत्यंत प्रिय हैं, इसलिए हर घर में इस दिन मोदक बनाना और भोग लगाना जरूरी माना जाता है। पर क्या आपने कभी बिस्कुट से मोदक बनाने की कोशिश की है? जी हां, मार्केट में मावा, सूजी या चावल के आटे के मोदक तो आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन बिस्कुट से बने मोदक न सिर्फ बनाने में आसान होते हैं, बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

प्लेन बिस्कुट से बनाएं स्वादिष्ट मोदक

–प्लेन बिस्कुट से मोदक बनाने के लिए सबसे पहले बिस्कुट को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सी में बारीक पीस लें।
–अब इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं और दूध की सहायता से गूंधकर मोदक जैसा आटा तैयार करें।
–इस आटे को मोदक के सांचे में डालकर खूबसूरती से मोदक बनाएं।
–मोदक को पिघली हुई चॉकलेट में डुबोकर फ्रिज में ठंडा करें ताकि चॉकलेट अच्छी तरह जम जाए।
–तैयार हैं चॉकलेटी, क्रिस्पी और टेस्टी मोदक, जो बच्चों को खास पसंद आएंगे।

ओरियो बिस्कुट से बनाएं चॉकलेटी मोदक

ओरियो बिस्कुट से मोदक बनाना और भी मजेदार है। सबसे पहले ओरियो की क्रीम को अलग कर लें, फिर बिस्कुट को मिक्सी में बारीक पीस लें। दूध डालकर गाढ़ा डो तैयार करें। इसे मोदक के सांचे में डालें और बीच में ओरियो की क्रीम भरकर मोदक को बंद कर दें। इस तरह तैयार होंगे चॉकलेटी, क्रिमी और अनोखे ओरियो मोदक, जो बच्चों और बप्पा दोनों को लुभाएंगे।

क्यों खास है ये रेसिपी?

यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। बच्चे भी इस रेसिपी को घर पर बनाकर उत्सव का आनंद बढ़ा सकते हैं। साथ ही, ये मोदक कई दिनों तक खराब नहीं होते, जिससे त्योहार के बाद भी इन्हें आराम से खाया जा सकता है। इस गणेश चतुर्थी, पारंपरिक भोग के साथ कुछ नया और मजेदार ट्राई करें।

Exit mobile version