Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेडीक्योर के लिए घर पर आसानी से बनाए ये स्क्रब, जाने विधि

April 10, 2023

पेडीक्योर के लिए घर पर आसानी से बनाए ये स्क्रब, जाने विधि

अक्सर महिलाएं अपने चेहरे को चमकाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय अपनाती हैं। लेकिन ये सब प्रोडक्ट लगाकर कई बार उनका चेहरा सुन्दर होने के बजाए और भी बिगड़ जाता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे स्क्रब की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर घर पर ही पेडीक्योर किया जा सकता हैं और पैरों को खूबसूरती दी जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन स्क्रब के बारे में।

दूध से बना स्क्रब
इसके लिए एक कप गुनगुने दूध में 1 बड़ा चम्मच चीनी और 1 बड़ा चम्मच नमक डाल लें। अब इसमें 1 चम्मच बेबी ऑयल डालकर पेस्ट बना लें। इसे आप सीधे पैरों पर लगाकर स्क्रब कर सकते हैं या पहले गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। उसके थोड़ी देर बाद पैरों को स्क्रब करें।

नमक से बना स्क्रब
सबसे पहले एक कप सेंधा नमक को एक चौथाई चम्मच नारियल तेल और एक चौथाई चम्मच विटामिन ई के तेल के साथ मिला लें। अब इसे बाल्टी या टब में मौजूद गर्म पानी में मिलाएं। अब पैरों को इसमें डुबोएं और 15 मिनट के लिए पैरों को डुबो रहने दें।

जैतून तेल से बना स्क्रब
तीन चम्मच जैतून का तेल लेकर उसको गर्म कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच नारियल तेल या एक बड़ा चम्मच ग्लिसरीन या अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और किसी बोतल में स्टोर करें। इस प्रकार घर में ही क्यूटिकल क्रीम बना सकते हैं।

कॉफी से बना स्क्रब
1 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर में 1 बड़ा चम्मच नमक डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें आधा कप शहद डालें और खुशबू के लिए 2-3 ड्रॉप कोई भी एसेंशियल ऑयल मिला लें। आप चाहें तो इसे गुनगुने पानी में भी डाल सकते हैं या इस स्क्रब से भीगे हुए पैरों को मसाज करें।

ब्राउन शुगर से बना स्क्रब
पहले टब या बाल्टी में गर्म पानी डाल लें। फिर उसमें एक चम्मच ब्राउन शुगर, एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण में आप पैरों को डुबोएं और 15 मिनट के लिए पैरों को ऐसे ही डूबा हुआ रहने दें। आप इस फुट स्क्रब को कोहनी या घुटनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओटमील से बना स्क्रब
दो बड़े चम्मच ओटमील पाउडर और दो बड़े चम्मच ब्राउन शुगर को एक साथ मिलाएं। अब इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच शहद और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और इस्तेमाल करें।

शहद से बना स्क्रब
सबसे पहले एक बाल्टी या टब लें। अब उसमे गर्म पानी मिलाएं। गर्म पानी में आधा कप शहद, एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू मिला लें। फिर इसमें पैरों को रखें और 15 मिनट के लिए पैरों को उसमे ही रहने दें। इससे पैरों की सभी मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी।

पेडीक्योर करने का तरीका
पेडीक्योर करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले किसी टब में गुनगुना पानी डाल लें। अब उसमें होममेड स्क्रब डालें और पैरों को 10-15 मिनट तक पानी में डाले रहें। दूसरे तरीके में आप 5-10 मिनट गर्म पानी में पैर भिगोए रखें और फिर स्क्रबिंग करें। अब प्यूबिक स्टोन या किसी फुटब्रश से पैरों को अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लें। अब भीगे हुए पैरों से डेड स्किन को अच्छी तरह से निकाल लें। एड़ी और नाखूनों के आस-पास अच्छी तरह से साफ कर लें। अब पैरों को पोंछने के बाद कोई मॉश्चराइजर से पैरों की मालिश कर लें। अब फाइलर की मदद से अपने नाखूनों को अच्छी शेप दें। अब अपना कोई पसंदीदा नेल पेंट लगा लें। सिर्फ 20-25 मिनट में आपके पैरों की खूबसूरती में निखार आ जाएगा और पैर चमकने लगेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें