Dainik Savera Times

होली के मौके पर बनाएं ये फेमस Mawa Gujiya… रेसिपी है बेहद आसान, जानें विधि

Mawa Gujiya Recipe: जैसे कि आप जानतें है कल देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन सभी घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाये जातें है और मौज मस्ती से ये त्यौहार मनाया जाता है। बच्चे और बड़े एक दूसरे को रंग लगाकर ये त्यौहार मानते है। इस दिन लगभग सभी घरों में गुजिया खासतौर पर बनायी जाती है।

वैसे तो गुजिया कई तरह से बनाई जा सकती है लेकिन मावा गुजिया सबसे ज्यादा फेमस हैं। कई लोगों के मुंह में तो मावा गुजिया का नाम सुनते ही पानी आने लगता है। मावा गुजिया बनाने के लिए मावा के साथ ही ड्राई फ्रूट्स का भी उपयोग किया जाता है। इसे बनाना काफी आसान है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को काफी भाता है। मावा गुजिया बनाने के लिए ये रेसिपी आपके बहुत काम आएगी।

-मावा गुजिया बनाने की सामग्री

मैदा – 2 कटोरी
मावा – 1 कटोरी
चीनी – 2 कटोरी
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
बादाम कतरन – 1 टी स्पून
देसी घी – 1 कप

ऐसे बनाएं मावा गुजिया:

–मावा गुजिया बनाने के लिए एक बर्तन में मैदा छान लें।

–इसके बाद इसमें एक चौथाई कप घी डालकर मिक्स कर दें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गुजिया के लिए मैदे का आटा गूंथ लें। इस आटे को आधा घंटे के लिए ढककर अलग रख दें।

–अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर मावा डालकर लाइट ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

–मावा के हल्का ठंडा होने पर इसमें इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

–इसके बाद मैदे का आटा लेकर उसकी लोइयां बना लें। अब एक लोई लेकर उसे बेलें और उसमें थोड़ी मात्रा में वही ड्राई फ्रूट्स वाला मावा बीच में रखकर बंद करें।

–अब फैंसी कटर की मदद से गुजिया को किनारों से काटते हुए प्यारी-सी शेप दे दें। इसी तरह सारी स्टफिंग से गुजिया तैयार कर लें।

–इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो कड़ाही की क्षमता के मुताबिक गुजिया डालकर उन्हें डीप फ्राई कर लें। गुजिया को तब तक फ्राई करें जब तक कि उसका रंग दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए और इसके बाद गुजिया को एक प्लेट में निकाल लें।

–इसी तरह सारी गुजिया तल लें। साथ ही एक अन्य कड़ाही में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें। चाशनी के ठंडे होने के बाद सरे मावा गुजिया उस चाशनी में दाल दें। फिर सच्ची गुजिया को निकल कर एक प्लेट में सजा लें और उसपर बारीक कटा पिस्ता डालकर सजावट करें।

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

Exit mobile version