Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

फेस कट के अनुसार ही बनाएं अपना Hairstyle, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

March 1, 2023

फेस कट के अनुसार ही बनाएं अपना Hairstyle, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

नए-नए हेयर स्टाइल महिलाओं को और भी अधिक आकर्षक बनाने का काम करते हैं। लेकिन अक्सर महिलाओं की शिकायत रहती है के वे बहुत तरह के हेयर स्टाइल ट्राई करती हैं लेकिन उन पर फिर भी सूट नहीं करता। ऐसे में आपको पता होना चाहिए के अगर आप अपने फेस कट के अनुसार आप हेयर स्टाइल करती हैं तो ये आपको और भी ज्यादा बेहतर लुक देने में मदद करता है।

गोल चेहरे के लिए: अगर आपका चेहरा गोल है तो इस तरह के चेहरे पर छोटे बाल बहुत अच्छे लगते हैं। गोल चेहरे पर छोटे बाल आकर्षक और क्यूट लगते हैं। हेयर स्टाइल से गोल चेहरे को कवर किया जाये तो चेहरा ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है।

चौकोर शेप चेहरे के लिए: चौकोर फेस पर मीडियम लेंथ बाल ज्यादा अच्छे लगते हैं। इस तरह के चेहरे पर ज्यादा छोटे बाल अच्छे नहीं लगते। छोटे बालों में आपका फेस ज्यादा चौड़ा दिखाई देगा। इसलिए छोटे बालों वाले हेयर स्टाइल को अवॉइड करें।

हार्ट शेप चेहरे के लिए: हार्ट शेप चेहरे पर फ्रेमिंग लेयर्स हेयर स्टाइल काफी अच्छा लगता है। इस तरह के शेप वाले चेहरे का फोरहेड, चिक बोन और चिन एरिया चौड़ा होता है। इसलिए चेहरे के आस-पास सॉफ्ट वेव्स काफी अच्छे लगते हैं। अगर आपके बाल लंबे हैं तो लेयर्ड वेव्स आपके बालों पर काफी अच्छे लगेंगे।

ओवल शेप चेहरे के लिए: ओवल शेप वाले चेहरे पर हर तरह का हेयर स्‍टाइल सूट करता है। अगर आपके चेहरे की बनावट ओवल यानी अंडाकार है तो आप छोटे या बड़े किसी भी लेंथ के बाल रख सकती हैं। आपके बालों पर सभी हेयर स्टाइल अच्छे लगेंगे। ओवल शेप फेस कट के लिए बहुत से ऑप्शन हैं, लेकिन अगर आपके बाल पतले हैं तो आपको ब्‍लंट कटिंग नहीं करानी चाहिए। ये थे कुछ आसान हेयर स्टाइल जिसे आप अपने लुक को सुन्दर बना सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें