Dainik Savera Times

Mango Smoothie Recipe: इस सीजन आप बनाएं मैंगो स्मूदी, जानें इसकी आसान रेसिपी

Recipe: आम का सीजन आ चुका है। ऐसे में इससे बनी एक से एक डिश सभी को पसंद आती हैं। तो आज जानिए, मैंगो स्मूदी बनाने का आसान तरीका।

सामग्री
आम – 1 मीडियम साइज
ताजा गाढ़ा दही -1 कप
पिस्ता – 2 (पतले कटे हुए)
चीनी – 4 छोटी चम्मच

बनाने का तरीका

1. आम को छीलकर उसका पल्प निकाल लें और गुठली हटा दें। इसके बाद आम के पल्प को छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें।

2. मिक्सर जार में आम के टुकड़े, चीनी और दही डाल दें और अच्छे से ब्लेंड कर लें।

3. इसके बाद इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें और एक बार फिर से अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आम की ठंडी-ठंडी स्मूदी तैयार हैं।

4. गिलासों में डाल कर कटे पिस्तों से सजाकर सर्व करें। सफेदा आम या कोई भी ऐसा आम लें, जिसमें रेशे न हो।

5. चीनी की जगह शहद, ब्राउन शुगर या चीनी भी डाल सकती हैं।

Exit mobile version