Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मीठा खाने का हो मन तो बनाएं ये स्वादिष्ट नारियल की बर्फी, जानें इसकी रेसिपी

May 8, 2023

मीठा खाने का हो मन तो बनाएं ये स्वादिष्ट नारियल की बर्फी, जानें इसकी रेसिपी

नारियल की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
नारियल का बुरादा 250 ग्राम
दूध 1 कप
पिसी हुई चीनी 100 ग्राम
हरी इलायची पाउडर 1/4 चम्मच
मिल्क पाउडर 100 ग्राम
कटा हुआ पिस्ता एक 1 चम्मच

coconut barfi,coconut barfi recipe in hindi,nariyal barfi recipe in hindi,holi special,holi festival,recipe in hindi

नारियल की बर्फी बनाने का तरीका

– नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के बुरादे को मिक्सी जार में डालकर ग्राइंड कर लें।
– इसके बाद इसको कढ़ाही में डालकर साथ में पिसी चीनी और एक कप दूध मिक्स कर दें।
– इस मिक्सचर को मीडियम आंच पर रखकर चमचे से तब तक चलायें जब तक ये मिक्सचर गाढ़ा नहीं हो जाता।
– फिर इसमें मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर को भी मिक्स कर दें।
– लगभग तीन मिनट तक इस मिश्रण को और पकाएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस मिश्रण को चम्मच से चलाते रहे नहीं तो ये कढ़ाही में चिपक जाएगा।
– इसके बाद किसी प्लेट पर बटर पेपर बिछाकर इस मिक्सचर को उस पर पलट दें।
– फिर इस मिश्रण को चम्मच से दबाकर एक जैसा कर दें जिससे ये चिकना हो जाये। ऊपर से कटा हुआ पिस्ता डालकर फिर से थोड़ा सा प्रेस कर दें ताकि पिस्ता अच्छी तरह से इसमें चिपक जाये।
– इसको कुछ देर ठंडा होने के लिए रखें और फिर छोटे-छोटे पीस काट लें।
– लीजिये तैयार है स्वादिष्ट नारियल की बर्फी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें