Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Monsoon Health Tips : बारिश के मौसम में जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं पड़ेंगे बीमार, बस डाइट में इन चीजों को करें शामिल

June 22, 2025

Monsoon Health Tips : बारिश के मौसम में जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं पड़ेंगे बीमार, बस डाइट में इन चीजों को करें शामिल

Monsoon Health Tips : बरसात का मौसम साथ लाता है ताजगी और ठंडक, लेकिन इसके साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में वायरल बुखार, फूड पॉइजनिंग, स्किन एलर्जी, अपच जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस समय अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immune system) को मजबूत बनाए रखें। आइए जानते हैं कुछ आसान उपाय जिससे आप इस मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं।

 

क्या न खाएं?

  • कई लोग बासी खाना या कटे हुए फल बार-बार खाते हैं, जो इस मौसम में नुकसानदायक हो सकता है।
  • बहुत समय से रखे हुए फल और भोजन में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे पेट खराब हो सकता है।

क्या खाएं?

  • ताजे और मौसमी फल खाएं जैसे जामुन, सेव, आलू बुखारा और केला।
  • अमरूद से बचें क्योंकि यह इस मौसम में पेट खराब कर सकता है।
  • खट्टे फल (जैसे नींबू, संतरा) जरूर खाएं क्योंकि इनमें विटामिन C होता है, जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है।

डाइट में क्या शामिल करें?

  • शरीर को ताकत देने के लिए प्रोटीन जरूरी है। इसलिए दूध, दाल, सोयाबीन और घर में बना पनीर खाएं।
  • बाजार का पनीर न खाएं क्योंकि उसमें साफ-सफाई की गारंटी नहीं होती।
  • दही और छाछ सुबह के समय लें, लेकिन रात में इनसे बचें क्योंकि ये ठंडे होते हैं और अपच कर सकते हैं।

पानी कैसे पिएं?

  • इस मौसम में पानी पीना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि वह साफ हो।
  • पानी को पहले उबालकर ठंडा करके पिएं ताकि उसमें मौजूद कीटाणु मर जाएं।
  • बाहर का खुला पानी या स्ट्रीट वाटर से बचें।

मसालेदार और बाहर का खाना न खाएं

      क्यों बचें?

  • तला-भुना, मसालेदार, स्ट्रीट फूड और जंक फूड इस मौसम में पेट की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
  • यह आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं जिससे आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं।

     क्या करें?

  • ताजा और घर का बना खाना खाएं।
  • हल्का और पचने में आसान भोजन लें जैसे खिचड़ी, मूंग दाल, उबली सब्जियां आदि।

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिये इन हेल्दी डाइट को फॉलो करें
बरसात के दिनों में सबसे अहम सेफ्टी टिप यही है कि हेल्दी डाइट फॉलो करें। अगर इन दिनों आप बासी या लेफ्ट ओवर फूड खाते हैं, तो इससे बीमार पड़ने का चांस बढ़ जाता है। इसलिए, इन दिनों हेल्दी चीजें लें, फ्रेश फल और सब्जियां खाएं। जिससे आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें