Site icon Dainik Savera Times

सुबह या शाम… किस समय पीनी चाहिए Green Tea, जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय

green tea benefits

green tea benefits

हेल्थ डेस्क : ग्रीन टी आज के समय में हेल्दी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुकी है। वजन नियंत्रित करने से लेकर त्वचा को हेल्दी रखने और दिमाग को सक्रिय बनाने तक, इसके कई फायदे बताए जाते हैं। यही वजह है कि लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि इसे पीने का सही समय क्या है सुबह या शाम? हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक स्टडी में इस विषय पर रोशनी डाली गई है। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

बता दें कि ग्रीन टी में मौजूद कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट और एल-थीनाइन शरीर की ऊर्जा, पाचन और नींद के चक्र पर असर डालते हैं। इसलिए इसे पीने का सही समय आपके स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

सुबह का समय क्यों है बेहतर?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्रीन टी का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। इसकी कम कैफीन मात्रा शरीर को हल्की ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे दिन की शुरुआत तरोताज़ा महसूस होती है। इसके अलावा, सुबह ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज़्म तेज होता है, जो वजन कम करने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है। खाली पेट पीने पर शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। ग्रीन टी में मौजूद एल-थीनाइन मानसिक फोकस बढ़ाता है, जिससे एकाग्रता में सुधार होता है। यही कारण है कि इसे सुबह पीना अधिक लाभकारी माना जाता है।

क्या शाम को ग्रीन टी पीना सही है?

शाम के समय ग्रीन टी पाचन में मदद कर सकती है और शरीर को हल्का महसूस करा सकती है। हालांकि, देर शाम या रात में इसका सेवन कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ग्रीन टी में कैफीन भले ही कम होता है, लेकिन सोने से पहले इसे पीने पर नींद में खलल पड़ सकता है। रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है। कुछ लोगों में यह बेचैनी या हल्की घबराहट का कारण भी बन जाती है। इसलिए विशेषज्ञ शाम 6 बजे के बाद ग्रीन टी से दूरी बनाने की सलाह देते हैं। यदि आपको शाम को पीने की आदत है तो कैफीन-फ्री विकल्प बेहतर हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह या दोपहर का समय ग्रीन टी पीने के लिए सबसे उपयुक्त है। यह आपको ऊर्जा, बेहतर पाचन और मानसिक फोकस प्रदान करती है। वहीं, देर शाम इसे पीने से नींद प्रभावित हो सकती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Exit mobile version