Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

मच्छरों को मारने वाली मशीन महीने भर में खाती है इतनी बिजली, जान लें कहीं आपकी जेब पर भारी तो नहीं पड़ रही

July 13, 2025

मच्छरों को मारने वाली मशीन महीने भर में खाती है इतनी बिजली, जान लें कहीं आपकी जेब पर भारी तो नहीं पड़ रही

Mosquito killing machine : मानसून में मच्छरों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां फैलने लगती हैं। इन मच्छरों से बचने के लिए लोग अपने घरों में मच्छरों को मारने वाली मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। ये मशीनें मच्छरों को मारने और उन्हें घर से दूर रखने का दावा करती हैं। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि इन मशीनों का उपयोग करने से बिजली की कितनी खपत होती है? आमतौर पर, एक मॉस्किटो किलर मशीन दिन में कई घंटे चलती है, जिससे बिजली का बिल बढ़ सकता है। तो आइए जानते है कि इससे कितना खर्चा बढ़ सकता है।

कम होती है पावर कंजम्पशन-
मच्छरों को मारने भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें लिक्विड वेपोराइजर का इस्तेमाल करती हैं। ये मशीनें आमतौर पर सॉकेट में लगाई जाती हैं। जब इन्हें चालू किया जाता है, तो ये इनसे निकलने वाले मच्छर भगाने वाले केमिकल को धीरे-धीरे हवा में फैलाने लगती हैं। इस प्रकार, यह मच्छरों को दूर रखने में मदद करती हैं। आपने देखा होगा कि जब ये मशीनें लगातार चलती हैं, तो कभी-कभी ये गर्म हो जाती हैं। हालांकि, इनके गर्म होने का तापमान आयरन जितना नहीं होता है, इसलिए इनका पावर कंजम्पशन भी कम होता है। यह मशीनें बहुत आसान और सुविधाजनक होती हैं, क्योंकि इन्हें सिर्फ सॉकेट में लगाना होता है और ये मच्छरों से सुरक्षा प्रदान करती हैं। है।

बिजली की खपत-
इन मशीनों की बिजली खपत पर बात करें, तो इनकी औसत पावर रेटिंग लगभग 5 वॉट होती है। इसका मतलब है कि ये मशीनें बहुत ज्यादा बिजली नहीं खाती हैं। अगर हम मान लें कि आप इस 5W की मशीन को 10 घंटे तक चलाते हैं, तो यह रोज़ 50 वॉट आवर्स की खपत करेगी। जब हम इसे 30 दिनों तक चलाते हैं, तो इसका कुल खर्च 1,500 वॉट आवर्स या 1.5 किलोवाट आवर्स होता है।

औसतन आता है इतना खर्च-
बिजली बिल की दरें कई तरह से होती हैं। आमतौर पर, घरों में बिजली का खर्च 6 से 8 रुपये प्रति यूनिट पड़ता है। यदि हम 6 रुपये प्रति यूनिट की दर से देखें, तो मच्छरों को मारने वाली मशीनों का औसत बिजली खर्च लगभग 9 रुपये प्रति माह होता है, जबकि 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से यह खर्च 12 रुपये प्रति माह होता है। इसका मतलब है कि अगर आप रोजाना इन मशीनों का 10 घंटे तक इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी यह खर्च किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा नहीं है। इस तरह से, ये मशीनें आपके घर में मच्छरों से बचने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं, जब कि उनका बिजली का खपत बहुत ज्यादा नहीं होता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें