Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर पर जरूर बनाएं ‘Mughlai Paratha’… खाकर आप हो जायेंगे खुश, जानिए Recipe

November 10, 2024

घर पर जरूर बनाएं ‘Mughlai Paratha’… खाकर आप हो जायेंगे खुश, जानिए Recipe

Mughlai Paratha At Home: 

सामग्री (Ingredients)

3 कप – गेहूं का आटा
1 कप – मैदा
2 टेबल स्पून – घी
2 कप – पानी
पराठा बेलने के लिए सूखा आटा
तलने के लिए घी
4 – अंडे
स्वादानुसार नमक
1/2 कप – बारीक कटा हुआ प्याज
स्वादानुसार बारीक कटी हुई हरी मिर्च
4 टेबल स्पून – टुकड़ों में कटा हुआ हरा धनिया

Mughlai Paratha At Home

विधि (Recipe)

-गेहूं के आटे और मैदा को मिला लें। इसमें दो बड़े चम्मच घी डालकर मिक्स कर लें।

-इसे नरम गूंथ लें और 2 से 3 घंटे के लिए साइड में रख दें।

-आटे को चार लोइयों में बांट लें। इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।

-तवे को गरम कर लें। इसके बाद गोलकार लोइ बेल लें।

-आटा चिपके तो इस पर सूखा आटा छिड़क लें। इसे अपने हाथों से बढ़ाएंगे तो सही रहेगा।

-आंच तेज रखें, तवे पर रोटी डालें। अब इस पर अंडा तोड़कर डालें। फिर प्याज, नमक, हरी मिर्चऔर छोटा चम्मच हरा धनिया डालें।

-आंच मीडियम करें। पराठे को हर तरफ से फोल्ड कर दें, जिससे वह चकोर हो जाए।

-इस पर घी लगाकर अच्छे से सेकें।

-जब यह पूरी तरह फ्राई हो जाए तो इसके ऊपरी हिस्से पर भी घी लगाकर सुनहरा भूरा होने तक सेकें।

-गरमा-गरम पराठे का दही या चटनी के साथ लुत्फ उठाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें