Site icon Dainik Savera Times

Sanitizer लगे हाथों से न जलाएं कभी दीप, हो सकता है खतरानक

कोरोना की वजह से लोगों को हाथों में सैनिटाइजर लगाने की आदत हो गई है। लेकिन आप इनसे दूर ही रहें बल्कि आप हाथ धोते रहें लेकिन सेनिटाइजर को अपने पास ना रखें। सैनिटाइजर लगा कर आप आग के पास कभी ना जाएं। यह बेहद खतरनाक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों आपको इस दिन सेनिटाइजर से दूर रहना है। अगर आप अपने घरों में दिये जला रहे हैं तो ऐसे में सेनिटाइजर का प्रयोग ना करें बल्कि हाथों को अच्छे से पानी से धो लें।

दरअसल सैनिटाइजर को अल्कोहल से बनाया जाता है। 70 प्रतिशत तक अल्कोहल एक सैेनिटाइजर में रह सकता है। ऐसे में आप हाथ में सेनिटाइजर लगाकर दीप या पटाखा जलाते हैं तो आग आप के हाथ में लगने की आशंका है क्योंकि अल्कोहल को तीव्र ज्वलनशील माना जाता है। ऐसे में खतरे से बचने के लिए दीप लगाने से पहले हाथ को अच्छे से साफ कर ले।

Exit mobile version