Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नया फूल झाड़ू सफाई के दौरान छोड़ रहा है भूसा तो कर लें ये आसान सा काम, हल हो जाएगी समस्या

March 21, 2025

नया फूल झाड़ू सफाई के दौरान छोड़ रहा है भूसा तो कर लें ये आसान सा काम, हल हो जाएगी समस्या

New Flower Broom Husks : घरों के अंदर सफाई के लिए अक्सर ही फूल झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब यह फूल झाड़ू नई होती है तो यह आगे-आगे सफाई करती है और पीछे-पीछे भूसा छोड़ती जाती है, जो सफाई करने वाले के लिए एक बड़ा सिरदर्द बनती है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आपकी यह परेशानी खत्म हो सकती है।

इसके लिए आपको मात्र 2 चीजे चाहिए जो आमतौर पर सभी घरों में आसानी से मिल जाती है। पहला नारियल का तेल और दूसरा मोटे दांतों वाली कंघी। आपको करना ये है कि सबसे पहले नए फूल झाड़ू की तीलियों पर नारियल तेल की 6 से 7 बूंदे दाल देनी है। ध्यान रहे तेल बहुत अधिक मात्रा में नहीं डालना है। तेल को उतना ही इस्तेमाल करना है जिससे झाड़ की तीलियों पर हल्की सी कोटिंग हो जाए। इससे झाड़ू की तीलियां मजबूत हो जाएंगी और लचीली भी।

झाड़ू की तीलियों पर तेल लगाने के बाद मोठे दांतों वाली कंधी का इस्तेमाल करते हुए झाड़ू की तीलियों पर धीरे-धीरे कंधी फेरें। इस स्टेप में जल्दबाज़ी ना करें। कंघी करने से झाड़ू की तीलियों में लगा भूसा आसानी से निकल जाएगा। ध्यान रहे इस स्टेप को करने के लिए मोटे दांतों वाली कंधी का ही इस्तेमाल करें। बारीक कंघी का इस्तेमाल करने से झाड़ू की तीलिया टूट जाएंगी।

इस नुस्खे में नारियल के तेल के इस्तेमाल से झाड़ू की तीलिया लचीली और मजबूत बनती है। इससे आपकी झाड़ू मजबूत होगी और उसकी की लाइफ बढ़ेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें